🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़: मार्निगवाक करती महिलाओं को परेशान करने वालों की अब खैर नहीं….

On: November 7, 2022 12:22 PM

● पेट्रोलिंग के साथ सादी वर्दी में पुलिस रखेगी असामाजिक तत्वों और मनचलों पर निगरानी…..

● कमला नेहरु पार्क में सुबह मार्निंग वाक दौरान संदिग्ध घूम रहे युवकों पर #चक्रधरनगर पुलिस ने की प्रतिबंधक कार्रवाई…..

*रायगढ़* । पिछले कुछ ‍दिनों से ऐसी शिकायतें सुनने मिली रही थी कि मार्निगवाक पर जाने वाली महिलाओं के आगे पीछे असामाजिक किस्म के युवक घुमते हैं, उन पर अशोभनीय टीका टिप्पणी करते हैं । शिकायतें पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के संज्ञान में आने पर उन्होंने थाना, चौकी प्रभारियों को शहर के सभी पार्क, गार्डन एवं वॉक में निकलने वाले स्थानों पर आवश्यक रूप से पुलिस पेट्रोलिंग कराने तथा सादीवर्दी में महिला रक्षा टीम एवं थाने के कुछ स्टाफ को निगाह रखकर ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया । निर्देशों के पालन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय द्वारा आज सुबह थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रवीण मिंज को कमला नेहरू गार्डन आसपास घूम रहे संदिग्धों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया जिस पर टीआई चक्रधरनगर प्रवीण मिंज अपने स्टाफ के साथ कमला नेहरू गार्डन आसपास घूम रहे करीब एक दर्जन से अधिक नवयुवकों को पकड़ा गया जिनमें कुछ लड़कों (18 वर्ष से कम ) को अनावश्यक घूमने पर फटकार लगाकर घर भेजा गया शेष युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा धारा 151 CrPC के तहत प्रतिबंधक कार्यवाही कर एसडीएम रायगढ़ के न्यायालय पेश किया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment