यात्रीगण अब 20 किमी के दायरे से भी बुक कर सकेंगे यूटीएस टिकट
समय और लाइन में लगने से बचने “यूटीएस मोबाइल ऐप” का करें उपयोग
बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 14 नवम्बर 2022)
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को टिकट काउण्टरों में लगने वाली कतारों से निजात दिलाने, शीघ्र टिकट उपलव्ध कराने एवं टिकटिंग प्रणाली को गतिशील बनाने तथा कैशलेस प्रणाली को बढावा देने के उद्देश्य से घर बैठे अनारक्षित टिकट बुकिंग हेतु यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा प्रदान की गई है। अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री अपने मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड करके वांछित गाड़ी में यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। इस ऐप के द्वारा किसी भी स्टेशन के लिए अनारक्षित टिकट प्राप्त किया जा सकता है।
यह सुविधा रेलवे स्टेशन से 05 किलोमीटर के दायरे तक ही सीमित थी जिसे स्टेशन से दूर रहने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा 05 किमी के दायरे को बढ़ाकर 20 किमी कर दिया गया है, अर्थात् पूर्व में जो रेलवे स्टेशन से 05 किमी के दायरे में अनारक्षित टिकट बुक कर सकते थे, वे अब रेलवे स्टेशन से 20 किमी के दायरे तक अपना अनारक्षित टिकट बुक कर सकेंगे । इस मोबाइल ऐप के माध्यम से प्लेटफॉर्म टिकट भी प्राप्त किये जा सकते हैं। सीजन टिकट जारी एवं नवीनीकरण भी कर सकते हैं।
रेलवे प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि घर बैठे इस ऐप के माध्यम से टिकट खरीदने की इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठावें । जिनके मोबाइल में पहले से यूटीएस मोबाइल ऐप डाऊनलोड है वे कृपया उसे अपडेट कर उपयोग करें |
यूटीएस मोबाइल ऐप द्वारा अनारक्षित टिकट बुक करने के तरीके –
• गूगल प्ले स्टोर, एप्पल स्टोर से यूटीएस मोबाइल ऐप डाउनलोड करें तथा रजिस्ट्रेशन हेतु साइन अप करें।
• लॉगिन आई.डी. मोबाइल नं. रजिस्टर्ड करें तथा मेसेज के द्वारा प्राप्त चार अंकों के पासवर्ड का उपयोग करें।
• टिकटों के प्रकार का चयन करें। (यात्रा टिकट, सीजन टिकट, प्लेटफार्म टिकट तथा यात्रियों की संख्या)
• टिकट के भुगतान हेतु R-Wallet का उपयोग करें। R-Wallet को डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यू.पी.आई, अथवा यू.टी.एस. काउण्टर द्वारा रिचार्ज किया जा सकता है ।
• R-Wallet के अलावा डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यू.पी.आई द्वारा भी भुगतान किया जा सकता है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

