कोरबा (वायरलेस न्यूज) एनटीपीसी स्वर्ण शक्ति पुरस्कार कर्मचारियों को बेहतर प्रदर्शन करने और संगठनात्मक उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने के लिए परियोजनाओं को प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है।
एनटीपीसी लिमिटेड के 48वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्वर्ण शक्ति पुरस्कार 2021-22 में एनटीपीसी कोरबा को प्रतिष्ठित ‘उत्पादकता पुरस्कार’ प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार माननीय विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. श्री सिंह जी ने श्री अश्विनी कुमार त्रिपाठी, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पश्चिमी क्षेत्र II और ओएस) और श्री पबित्र मोहन जेना, मुख्य महाप्रबंधक (एनटीपीसी कोरबा) को श्री कृष्ण पाल, विद्युत राज्य मंत्री, श्री आलोक कुमार, सचिव (विद्युत) और श्री गुरदीप सिंह, सीएमडी, एनटीपीसी लिमिटेड की उपस्थिति में पुरुसकृत किया।
इस शुभ अवसर पर श्री पी एम जेना ने सभी कर्मचारियों को अपनी बधाई प्रेषित की।
स्वर्ण शक्ति पुरस्कार सुरक्षा, उत्पादकता, कर्मचारी संबंध, पर्यावरण की सुरक्षा और सुधार, राजभाषा, सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं, सीएसआर और सामुदायिक विकास और परियोजना प्रबंधन के क्षेत्रों में दिए जाते हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

