भारतीय रेल ने कुल ब्रॉडगेज नेटवर्क के 82 प्रतिशत एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 95 प्रतिशत विद्युतीकरण कार्य पूरा किया ।
विद्युतीकरण के परिणामस्वरूप ईंधन ऊर्जा का बेहतर उपयोग होगा ।
बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 17 नवंबर, 2022)
भारतीय रेल ने अपने सम्पूर्ण ब्रॉडगेज नेटवर्क के विद्युतीकरण की महत्वाकांक्षी योजना प्रारम्भ की है । इस योजना से न केवल बेहतर ईंधन ऊर्जा का उपयोग होगा, जिससे उत्पादन बढ़ेगा, ईंधन खर्च में कमी आएगी, बल्कि मूल्यवान विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी ।
इसी कड़ी में वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान अक्टूबर, 2022 तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 206 ट्रैक किलोमीटर विद्युतीकरण का काम पूरा किया है । यह महत्वपूर्ण है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित सभी ज़ोनल रेलवे के सम्मिलित प्रयास से भारतीय रेल के इतिहास में 2021-22 के दौरान 6,366 रूट किलोमीटर का रिकॉर्ड विद्युतीकरण किया गया । इससे पहले, 2020-21 के दौरान सबसे अधिक विद्युतीकरण 6,015 रूट किलोमीटर का हुआ था ।
अक्टूबर’2022 महीने तक भारतीय रेल के ब्रॉडगेज नेटवर्क 65,141 रूट किलोमीटर में से 53,470 ब्रॉडगेज रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण किया गया है, जो कुल ब्रॉडगेज नेटवर्क का 82.08 प्रतिशत है । इसी प्रकार अक्टूबर’2022 महीने तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ब्रॉडगेज नेटवर्क 2380 रूट किलोमीटर में से 2250 ब्रॉडगेज रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण किया गया है, जो कुल ब्रॉडगेज नेटवर्क का 95 प्रतिशत है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

