🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पॉवर कम्पनी में अंतरक्षेत्रीय सुगम संगीत एव काव्य स्पर्धा 21-22 को

On: November 17, 2022 5:13 PM


पॉवर कम्पनी में अंतरक्षेत्रीय सुगम संगीत एव काव्य स्पर्धा 21-22 को

रायपुर, (वायरलेस न्यूज 17 नवम्बर 2022) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कम्पनी में केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद ने अंतरक्षेत्रीय सुगम संगीत एवं स्वरचित काव्य प्रतियोगिता का आयोजन 21 एवं 22 नवम्बर को क्रीड़ा भवन डंगनिया में किया है। इसके लिए प्रदेश भर के 10 क्षेत्रीय कार्यालयों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर, जगदलपुर, राजनांदगांव से टीमें शामिल होंगी।

स्पर्धा में पुरूष एवं महिला वर्ग हेतु फिल्मी गीत गायन, गैर फिल्मी गायन, वाद्यंत्र वादन, ताल वाद्यंत्र वादन एवं स्वरचित काव्य पाठ स्पर्धा का आयोजन होगा।

पॉवर कंपनी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री हेमंत सचदेवा एवं अधीक्षण अभियंता श्री आनंद मोखरीवाले ने बताया कि अंतरक्षेत्रीय सुगम संगीत एवं काव्य पाठ स्पर्धा सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी। स्पर्धा का समापन 22 नवम्बर को होगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment