मरवाही 33/11 केव्ही उपकेन्द्र में डबल सप्लाई प्रारंभ
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 18 नवम्बर 2022) – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर द्वारा ग्रामीण अंचलों में निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि एवं उपकेन्द्रों में डबल सप्लाई का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जा रहा है। वर्तमान में 33/11 केव्ही उपकेन्द्र मरवाही, सिवनी एवं दानीकुंडी (बंसीताल) को मरवाही फीडर के माध्यम से विद्युत की आपूर्ति हो रही थी। जिसके परिणामस्वरूप एक ही फीडर से सप्लाई होने के कारण तकनीकी खराबी आ जाने पर तीनों उपकेन्द्रों के उपभोक्ताओं को विद्युत संबंधी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था।
अब कोटमीकला 220/132/33 केव्ही उपक्रेन्द्र से मरवाही 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र को एक नए फीडर से जोड़कर डबल सप्लाई प्रारंभ किया जा चुका है। इसके प्रारंभ होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत की आपूर्ति होगी।
बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री संजय पटेल ने बताया कि मरवाही उपकेन्द्र को नए फीड़र से जोड़कर डबल सप्लाई प्रारंभ होने से इस क्षेत्र के 65 गांवों के लगभग 15 हजार घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। इस उपलब्धि के लिये उन्होने अधीक्षण अभियंता श्री पी.के.कोमेजवार, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.सोनवानी, सहायक अभियंता श्री विद्यासागर ठाकुर एवं उनकी टीम को बधाई प्रेषित की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

