किशोर कर ब्यूरोचीफ वायरलेस न्यूज महासमुंद
एक भारत श्रेष्ठ भारत: भाजपा ने ओड़िया समाज से पुरन्दर मिश्रा को नियुक्त किया
रायपुर/महासमुन्द – क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता पुरन्दर मिश्रा को एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर सदस्य नियुक्त किया है. श्री मिश्रा को भाजपा द्वारा उक्त जिम्मेदारी दिए जाने का क्षेत्र वासियों ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाईया दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना एक भारत श्रेष्ठ भारत को साकार करने के लिए तथा समाज को जोड़ने का काम करने के लिए बनाये गए कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए. प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने एक समिति का गठन किया है जिसमे आंध्र समाज से श्रीनिवास मद्दी को सयोंजक तथा सदस्य के रूप में ओड़िया समाज से पुरन्दर मिश्रा महाराष्ट्रियन समाज से दीपक म्हस्के डाक्टर विद्याकान्त त्रिवेदी , बंगाली समाज से श्याम प्रसाद चक्रवर्ती ब्राम्हण समाज से श्रीमती स्वप्निल मिश्रा की नियुक्ति की गई है.
पार्टी ने समाज के सभी वर्गों के वरिष्ठजनों को इस समिति में रखकर सबको एकजुट करने का सराहनीय प्रयास किया है.पार्टी द्वारा क्षेत्र के जाने माने वरिष्ठ भाजपा नेता को उक्त कार्यक्रम के लिए सदस्य मनोनीत किये जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

