🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भाजयुमो कार्यकर्ता ब्रहमानंद नेताम के विरूद्ध कांग्रेस द्वारा अर्नगल दुष्प्रचार के विरूद्ध मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला फूका

On: November 22, 2022 4:49 PM

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) । पूर्व घोषणा के अनुसार आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी के नेतृत्व में नेहरू चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुतले का दहन किया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे नेहरू चौक पहुॅचे। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ब्रहमानंद नेताम के विरूद्ध कांग्रेस द्वारा अर्नगल दुष्प्रचार किये जाने के विरूद्ध प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पुलिस के साथ युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच छीना झपटी भी चला किंतु पुतले में कार्यकर्ताओं ने आग लगा दी थी, फलस्वरूप पुतला पूरी तरह जल गया। इसी बीच पुलिस ने भीड़ को तितर बितर

जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी इलाज कराते

करने अग्निशमन यंत्र के द्वारा गैस छोड़ा फलस्वरूप भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी एवं विवेक ताम्रकार गैस से प्रभावित हो गये। उन्हें श्वांस लेने में तकलीफ महसूस हो रही थी। इसे देखते हुए पुलिस ने तत्काल ने तत्काल दोनो को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल ले गये जहॉ उन्हें आक्सीजन दिया गया। ब्लड प्रेशर की भी जॉच की गई और इंजेक्शन भी लगाया गया। तत्पश्चात दो घंटे बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने कहा कि उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की सुनिश्चित विजय को देखते हुए कांग्रेस अब उनके विरूद्ध चारित्रिक दुष्प्रचार करने में जुटी हुई है। इसी के विरोध में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया। मतदान तिथि करीब आते तक कांग्रेस इसी प्रकार हथकंडे अपनाती रहेगी और भाजयुमो उनके इस षड़यंत्रों का विरोध करते रहेगी।
इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, सुशांत शुक्ला, अनमोल झा, रितेश अग्रवाल, राहुल सराफ, केतन सिंह, सिद्धार्थ शुक्ला, विवेक ताम्रकार, अभिषेक चौबे, रोशन सिंह, ओंकार पटेल, महर्षि बाजपेयी, नीतिन छाबड़ा, आशीष तिवारी, मुकेश राव, वैभव गुप्ता, लव दीक्षित, दीपक साहू, संदीप केशरी, अभिनव पाठक, अंकुश गुप्ता, विरेन्द्र अनुरागी, भास्कर पटेल, तुषार चंद्राकर, मनीष पाठक, महेन्द्र जायसवाल, विश्वजीत ताम्रकार, अभिषेक साव, अंचल दुबे, अंकित गुप्ता, सचिन सोनी, राहुल सिंह, देवाशीष दत्ता, धनंजय गोस्वामी, आदित्य तिवारी, अंकित पाल, साहिल भाभा, तनुज वोहरा, यश गौरहा, आयुष मेहता, आशीष मिश्रा, आयुष यादव, अवि साहू, शशांक श्रीवास्तव, पेशी जायसवाल, प्रियांक सोनी, आदित्य सोनी, अंकित पाठक, द्रोण कलिहार, साहिल कश्यप, अमन ताम्रकार सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment