🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिलासपुर के उसलापुर से भागे दो नाबालिक रेसुब रायगढ की सक्रियता से चाइल्ड लाइन को सूपुर्द किये गए

On: November 22, 2022 5:35 PM

बिलासपुर के उसलापुर से भागे दो नाबालिक रेसुब रायगढ की सक्रियता से चाइल्ड लाइन को सूपुर्द किये गए

रायगढ। (वायरलेस न्यूज़) बिलासपुर के उसलापुर आश्रय गृह से भागकर आये दो नाबालिकों को रेसुब की महिला आरक्षक की सक्रियता से मंगलवार को दोनों को रेसुब ने अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित दोनों को चाइल्ड लाइन को सौपकर मानवता की मिशाल कायम की है। दिनांक 22.11.2022 को दो बच्चे रेलवे स्टेशन रायगढ़ में मेनगेट के पास घुम रहें थे इसी दौरान महिला आरक्षक खिलेश्वरी सिन्हा द्वारा उन्हे रोककर पुछताछ करने पर उनके द्वारा अपना नाम- सोनू (परिवर्तित नाम) , उम्र 12 थाना- सिविल लाइन बिलासपुर, जिला- बिलासपुर (छ.ग.) व नाम- मोनू (परिवर्तित नाम), पिता – उमेश कुमार यादव, उम्र- 16 साल, जिला- मूजफ्फरपुर (बिहार) उनके द्वारा बताया गया कि वे उसलापुर आश्रय गृह से भागकर आये है तपश्चात उन्हें सुरक्षित रे.सु.ब. पोस्ट रायगढ़ लाया गया एवं इसकी सूचना चाईल्ड लाईन रायगढ़ को दिया गया। सूचना पाकर चाईल्ड लाईन टीम मेंबर के गुलापी बिस्वाल मोबाईल नंबर 8839995372 रे.सु.ब. पोस्ट रायगढ़ में उपस्थित हुई। नाबालिग की मेडिकल परीक्षण उपरांत उपरोक्त मेंबर चाईल्ड लाईन रायगढ़ को स्टेशन मास्टर रायगढ़ की उपस्थिति में सही सलामत सुपुर्द किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment