🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रैकिंग / बीच चौराहे थाना के सामने कांग्रेस नेता को अज्ञात तत्त्वों ने गोली मारकर हत्या की

On: December 14, 2022 2:29 PM

बिलासपुर-(वायरलेस न्यूज) कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री संजू त्रिपाठी की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई , हत्या करके आरोपी फरार हो गए ,हत्या का कारण अभी पता नही चला हैं लेकिन जिस तरह से बीच चौराहे सकरी थाने की सामने संजू त्रिपाठी को गोली मारी गईसकरी बाई पास में सकरी चौक पर ओवर ब्रिज के नीचे ब्रेकर में जैसे ही कार पहुंची दो कार में आये हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वे एक इनोवा व एक स्विफ्ट में सवार थे तथा उनकी गाड़ी के नम्बर प्लेट में मिट्टी लगी हुई थी। ब्रेकर के दोनो ओर हमलावर संजू का इंतजार कर रहे थे, उन्हें संजू के वापसी की जानकारी थी। जैसे ही ब्रेकर में कार की रफ्तार कम हुई, वैसे ही सड़क के दोनो ओर से हमलावरों ने गोली चलानी शुरू कर दी। कार के दोनो तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। दोनो तरफ से कांच के शीशे टूटे हुए हैं। संजू के सर में तीन गोलियां व पसली में दो गोली लगी थी। वहीं घटनास्थल के आस पास से पुलिस को गोलियों के 9 खोखे मिले हैं।

उससे साफ है कि हत्या के लिए आरोपी की पूर्व से योजना थी ,और रेकी की गई होगी जिसके बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है , आईजी एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है ,आरोपियों की तलाश में संदेहियों धरपकड़ कि जा रही है पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है , दिन दहाड़े हुई गोली काण्ड से बिलासपुर एक बार फिर चर्चा है ,बिलासपुर में गोली कांड का पुराना रिकार्ड है ।

बिलासपुर में इसके पूर्व मुंगेली नाका गोली कांड, सुशील पाठक गोली कांड , इंटरसिटी गोली कांड, मस्तूरी गोली कांड, इससे साफ है कि हथियारों की सप्लाई बिलासपुर में ज्यादा है , पुलिस ने कई मामलों में देशी कट्टा भी बरामद किया हैं लेकिन इसकी जांच करने किबोर जरूरत है ,चाकूबाजी बौर गोलीकाण्ड से शहर की फिजा खराब हो रही है , तीन सवारी गाड़ियों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्यवाइ नही हो रही है ,इससे भी अपराधी तत्व फर्राटे मार रहे है सरकंडा इलाके में दयालबंद इलाके में रेल्वे में व्यपार विहार , जरहभाटा , सीपत चौक इलाके में ये तश्वीर देखने को मिलती है । हत्या का कारण अभी स्पस्ट नही हैंलेकिन जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है ,पुलिस जांच में जुट गई है,आरोपियों की गाड़ी और हुलिए पर तफ्तीश शुरू हो गई है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment