🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बड़ी खबर/वायरलेस न्यूज नई वंदे भारत ट्रेन को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा दुर्ग भिलाई के मध्य पत्थर फेकने से शीशा टूटा आरपीएफ हुआ सक्रिय

On: December 14, 2022 6:47 PM

(अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज/ अनिल आहूजा रेलवे न्यूज संपादक बिग ब्रेकिंग न्यूज़) बिलासपुर। नागपुर और बिलासपुर के मध्य 11 दिसंबर को हरी झंडी दिखाकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर ट्रेन रवाना किया था।

छत्तीसगढ़ को मिली पहली वन्देभारत ट्रेन बुधवार को दुर्ग स्टेशन से छूटने के बाद जैसे ही शाम को सवा 6 बजे भिलाई स्टेशन क्रास हो रही थी किसी अज्ञात तत्व ने ट्रेन नम्बर 20826 के E 1 कोच के सीट नम्बर 1, 2 शीशे पर पथराव कर उसे तोड़ दिया शीशा टूटने की सूचना मिलते ही रेल्वे महकमे में हड़कंप मच गया ट्रेन के रायपुर पहुँचते ही रेल महकमे के अधिकारी कर्मचारी तत्काल पहुँच गए और ट्रेन में यात्रियों से बातचीत उपरांत उसे बिलासपुर रवाना किया गया जहाँ उसकी मरम्मत कर उसे दुरुस्त किया गया।

दपूमरे के जनसंपर्क विभाग के अधिकारी श्री मीना ने वायरलेस न्यूज को मोबइल पर बताया कि आज शाम वंदे भारत ट्रेन को दुर्ग भिलाई के मध्य गुजर रही थी तब किसी अज्ञात तत्व ने पत्थर फेका जिससे E -1कोच का शीशा टूटा है, आरपीएफ के द्वारा कार्यवाही की जा रही है। विलासपुर में उक्त ट्रेन का मरमत किया गया है

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment