सुनील चिपडे को दिया गया रंगकर्मी सम्मान…..इप्टा के साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी किया सम्मानित
रायगढ़।(वायरलेस न्यूज) इप्टा रायगढ़ के नाट्य समारोह रंग अजय में शुक्रवार को अग्रज नाट्य दल के निर्देशक सुनील चिपडे को शरद चंद्र वैरागकर स्मृति रंगकर्म सम्मान से सम्मानित किया गया। यह इस सम्मान का 12वां वर्ष है। हर वर्ष रंगकर्म के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्ति को यह सम्मान दिया जाता है। इप्टा रायगढ़ के साथ साथ रायगढ़ की विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी सुनील चिपडे को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इप्टा रायगढ़ के साथ नाट्य संस्था गुड़ी, लोक शक्ति समिति, जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा, ट्रेड यूनियन रायगढ़, प्रगतिशील सतनामी समाज रायगढ़, चक्रधर संगीत महाविद्यालय, रायगढ़ नृत्य संस्थान, सद्भावना समिति रायगढ़, भीम आर्मी भारत एकता मिशन, भारतीय संविधान प्रचारिणी सभा, रायगढ़ फोटोग्राफिक एसोसिएशन,उत्कल समाज सहित ग्रामीण अंचल से भी कलाप्रेमी शामिल थे। इप्टा के संरक्षक मुमताज़ भारती ने सुनील चिपडे को सम्मान के लिए बधाई दी। मुख्य अतिथि सुभाष त्रिपाठी ने सुनील चिपडे को सम्मान देने के लिए चयन समिति की भूरी भूरी प्रशंसा की। सुनील चिपडे ने अपने सबोधन मे कहा कि वो रायगढ़ की जनता से मिले प्यार और सम्मान पाकर अभिभूत है। उन्हें पहले भी सम्मान मिला है पर इतना प्यार और सम्मान एक साथ रायगढ़ आकर मिला। पूर्व वर्षो में ये सम्मान संजय उपाध्याय, सीमा विश्वास, मानव कौल, कुमुद मिश्रा, बंशी कौल, सीताराम सिंह को दिया जा चुका है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

