क्रेडिबल इण्डिया के पेवोलियन का उद्घाटन स्पेन में भारत के राजदूत दिनेश पटनायक के हाथों में हुआ
पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव शामिल हुए
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) स्पेन में आयोजित 5 दिवसीय इंटरनेशनल टूरिज्म फेस्टिवल के आयोजन में शामिल होने छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव अधिकारियों के साथ गये हुए हैं। आज 18 जनवरी को इंटरनेशनल टूरिज्म फेस्टिवल के तहत् क्रेडिबल इण्डिया के पेवोलियन का उद्घाटन स्पेन में भारत राजदूत दिनेश पटनायक ने दीप प्रज्जवलन कर किया। उक्त अवसर पर भारत के पर्यटन विभाग के अतिरिक्त सचिव राकेश वर्मा, कर्नाटक सरकार के अतिरिक्त सचिव कपिल मोहन, छ.ग.टूरिज्म बोर्ड अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, एम.डी. अनिल साहू, उपाध्यक्ष चित्ररेखा साहू उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि इंटरेनशनल टूरिज्म ट्रेड फेयर 2023 में भाग लेने एवं छ.ग.पर्यटन के व्यापक प्रचार-प्रचार के लिए पर्यटन के विकास की संभावनाओं के अध्ययन के लिए छ.ग.पर्यटन मंडल की टीम इस आयोजन में भाग ले रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

