लक्ष्मी चाइस सेंटर” अभनपुर में रेसुब का छापा हजारों के 55 टिकट बरामद
रायपुर।( वायरलेस न्यूज़)रेसुब अपराध गुप्तचर शाखा रायपुर के बल सदस्यों ने मंगलवार को अभनपुर में एक च्वाइस सेंटर में छापा मारकर हजारों की 55 टिकट को जप्त करने में अहम कामयाबी हासिल की है । रेलव6 सूत्रों से मिली जानकारी के रेसुब अपराध गुप्तचर शाखा ने बताया दिनांक 17 (/0723 को सीआईबी डिटेक्टिव विंग रे सु ब रायपुर के द्वारा रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत अभियान के दौरान “लक्ष्मी चाइस सेंटर” बस स्टैंड अभनपुर स्थित दुकान को चेक करने पर नाम योगेश कुमार सोनी पिता स्व बहोरन सोनी उम्र 35 साल निवासी वार्ड 17 बस स्टैंड अभनपुर , थाना अभनपुर , जिला रायपुर छत्तीसगढ़ के कब्जे से 02 नग पर्सनल यूजर आईडी से रेल आरक्षित ई टिकट 54 नग यात्रा किया हुआ (पास्ट) कीमत 86118.05 एवम 01 नग भविष्य का (फ्यूचर) कीमत 928.05 कुल 55 टिकट, कुल कीमत 87046.10 रुपए का अवैध व्यापार करना पाया गया, प्रथम दृष्टया अपराध कारित पाए जाने पर मौके पर जब्ती आदि आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही कर, प्रथम सूचना रिपोर्ट के साथ आर पी एफ पोस्ट रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया। जहां अप क्रमांक 204/23 धारा 143 रेल अधिनियम दिनांक 17 जनवरी 23 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

