नागपुर डिवीजन आईजी सिन्हा ने रेसुब इतवारी पोस्ट का किया वार्षिक निरीक्षण बल सदस्यों और अधिकारिओ से सुरक्षा सम्मलेन कर उनकी समस्याओ को सुन कर किया तत्काल निराकरण

नागपुर। इतवारी। (वायरलेस न्यूज़) रेल सुरक्षा बल के जोनल आईजी ने बुधवार को नागपुर डिवीजन के इतवारी थाना का वार्षिक निरीक्षण कर बल के अधिकारियों कर्मचारियों को रिचार्ज करने उनसे रूबरू होकर सुरक्षा सम्मेलन कर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निराकारण भी तत्काल कर दिया है। रेसुब के विश्वनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 18 जनवरी 2022 को श्री अमेय नंदन सिन्हा महानिरीक्षक सह.प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे, द. पू. म. रेलवे, बिलासपूर द्वारा आर पी एफ थाना इतवारी का वार्षिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान यात्री सुरक्षा संबंधी सभी विषयों का अवलोकन किया तथा रेसुब थाना इतवारी में उपलब्ध आधुनिक तकनीकी उपकरणों का जायजा लिया तथा नये आवश्यक उपकरणों के खरीदी हेतु दिशानिर्देश दिया गया ।
उपरांत आईजी श्री सिन्हा ने बल सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन लिया गया जिसमें बल सदस्यों समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने के लिए महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया तथा बल सदस्यों को ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ डयुटी निर्वहन करने हेतु बल सदस्यों का मनोबल बढाया गया एवं भविष्य में ड्युटी के दौरान आने वाली चुनौतीयों से निपटने हेतु मार्गदर्शन किया गया। तथा आर पी एफ के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न ऑपरेशन के संबंध में जानकारी देते हुए ड्यूटी को ईमानदारी से करने हेतु बताया गया। उपरान्त वर्ष 2019 बल सदस्यों को मिले उत्कृष्ट और अतिउत्कृषठ मेडल का महोदय के द्वारा वितरण किया गया।
उक्त वार्षिक निरीक्षण एवं अन्य दौरा कार्यक्रम वरि.मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेसुब, दपुमरे, नागपुर के निर्देशन में सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

