🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

12 फरवरी रविवार को सामुदायिक भवन गढ़उमरिया में होगा जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति का बैठक

On: February 10, 2023 2:44 AM

संमस्त संरक्षक पदाधिकारी एवं सदस्य अधिकाधिक संख्या में हो शामिल-अध्यक्ष अरुण पंडा

घरघोड़ा में प्रस्तावित ब्रतोपनयन संस्कार हेतु होगी विस्तृत चर्चा-सचिव अशोक पंडा

(वायरलेस न्यूज) रायगढ़ जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति रायगढ का 12 फरवरी रविवार को प्रातः 10 बजे से सामुदायिक भवन गढ़उमरिया में आगामी रामनवमी पर्व पर घरघोड़ा में प्रस्तावित सामूहिक ब्रतोपनयन एवं अन्य विषयों पर चर्चा हेतु बैठक आहूत किया गया है उक्त गरिमामयी बैठक में जिलाध्यक्ष अरुण पंडा एवं समाज के संमस्त संरक्षक पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे।
जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी दीपक आचार्य ने बताया कि रायगढ जिला कार्यकारिणी की बैठक 12 फरवरी 2023 दिन-रविवार समय-प्रातः 10 बजे सामुदायिक भवन गढ़उमरिया में आयोजित है उक्त बैठक में शत प्रतिशत संख्या में शामिल होने के लिये जिलाध्यक्ष अरुण पंडा ने जिला कार्यकारिणी,ब्रतोपनयन समिति 2023,समस्त तहसील के महिला समिति तथा युवा समिति के संरक्षक,पदाधिकारी, सदस्यो को अपील की है।
समाज द्वारा बैठक का एजेंडा- आगामी रामनवमी 30 मार्च 2023 को घरघोड़ा में प्रस्तावित सामूहिक ब्रतोपनयन से सम्बंधित विषयों पर चर्चा,अध्यक्ष के अनुमति से अन्य विषय पर चर्चा आदि रखी गई है वही दोपहर भोजन की भी ब्यवस्था की गई है।
समाज के सचिव अशोक पण्डा ने बताया कि प्रतिवर्ष उत्कल समाज द्वारा ब्रतोपनयन संस्कार का आयोजन किया जाता है इसका उद्देश्य समाज के खर्चीले कुरीतियों को समाप्त कर सामूहिक रूप में न्यूनतम खर्च पर भव्य और सामाजिक एकता को बनाये रखना है।इस वर्ष भी यह आयोजन घरघोड़ा में 30 मार्च को नियोजित है जिसके लिये ब्रतोपनयन समिति गठित की गई है।जिसके सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा हेतु बैठक आहूत की गई ही।प

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment