बारहसिंघा लाने की एक्सरसाईज मे जुटा प्रबंधन
रणनीति बनाने कान्हा पहुंचा बांधवगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों का दल
उमरिया बांधवगढ (वायरलेस न्यूज)
जिले के बांधवगढ़ नेशनल पार्क मे वायसन के सफल पुर्नस्थापन के बाद अब प्रबंधन बारहसिंघों को लाने की कवायद मे जुट गया है। विभागीय स्तर पर इस सबंध मे औपचारिक कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है। लिहाजा अधिकारी अब प्रक्रिया को अंतिम रूप देने मे जुट गये हैं। गत दिवस उद्यान का दल कान्हा पहुंचा है। बताया गया है कि यह दल बारहसिंघों को व्यवस्थित तरीके से लाने के मार्ग सहित अन्य परिस्थितियों का अवलोकन कर कान्हा से उन्हे विस्थापित कर बांधवगढ़ लाये जाने के संबंध मे आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। दल मे अनुविभागीय अधिकारी, रेंजर, वन्यजीव विशेषज्ञ डाक्टर और आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी शामिल हैं।
कई चरणो मे पूरा होगा आपरेशन
राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्र संचालक राजीव मिश्रा ने बताया कि कान्हा से 50 बारहसिंघे बांधवगढ़ लाये जाने की योजना है। यह कार्यवाही कई चरणो मे पूरी की जायेगी। यह देखना होगा कि एक बार मे कितने जानवर लाये जा सकते हैं। सांथ ही इन्हे किस रास्ते और किस तरह लाना उचित होगा। इन सभी प्रक्रियाओं की जानकारी के लिये पार्क की टीम कान्हा गई है। टीम की रिपोर्ट पर ही आगे की रणनीति तय होगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कान्हा से ही बारहसिंघे सतपुड़ा टाईगर रिजर्व भेजे जा चुके हैं।(बांधव भूमि से साभार)
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

