11,12 फरवरी को 12 टीमों के मध्य खेले जायेंगे 19 मैच
रायगढ़ (, वायरलेस न्यूज) :-संसदीय क्षेत्र रायगढ़ में खेलों के प्रति जागरूक करने एवं युवाओं को नशा मुक्त एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने हेतु सांसद खेल प्रतियोगिता कबड्डी 2023 का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत तमनार में कब्बड़ी का दो दिवसीय आयोजन 11 फरवरी से 12 फरवरी तक किया जाएगा l इस संबंध में जानकारी देते हुए संयोजक विलीस गुप्ता एवं सह संयोजक विनायक पटनायक ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस कबड्डी का आयोजन 2 चरणों में संपन्न होगा l आयोजन में शामिल टीम में स्थानीय खिलाड़ी शामिल होंगे l इस दौरान 12 टीमों के मध्य 19 मैच खेले जायेंगे l दो दिवसीय आयोजन के दौरान क्षेत्रीय सांसद गोमती साय की मौजूदगी में आयोजन समिति द्वारा सभी खिलाड़ियों को गणवेश प्रदान किया जाएगा । खेल एम्येचोर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियम अनुसार मैट पर संपन्न होगा l भोजन एवम आवास की व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से की जावेगी l कबड्डी में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की उम्र 18 वर्ष से अधिक एवम वजन 80 किलो से कम होगा l 12 टीमों को 3-3 टीमों के चार पूल में बांटा जाएगा l प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट के आधार पर संपन्न होगी l 19 मैच दो दिनों में चार सत्र में संपन्न होंगे l प्रत्येक जोन की विजेता टीम संसदीय क्षेत्र के फाइनल में पहुंचेगी l रायगढ़ जोन के मैच के बाद फायनल मैच सम्पन्न होगा l प्रथम पुरस्कार शील्ड के साथ पंद्रह हजार रुपए द्वितीय पुरस्कार दस हजार रुपए तृतीय एवं चतुर्थ स्थान में रहने वाली टीम को पांच पांच हजार रूपए का नगद पुरुस्कार दिया जायेगा l इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ रेडर कार्नर आलराउंडर को भी इक्कीस सौ रुपए के पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा l इस संबंध की अधिकृत जानकारी राजेश पटनायक से मोबाइल पर ली जा सकती है l आयोजन हाई स्कूल मैदान तमनार में संपन्न होगा
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

