🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत, मंडल टास्क टीम रेसुब रायपुर व जीआरपी संयुक्त रूप से यात्रियों का कीमती सामान उड़ाने वाले 2 शातिर चोर को मंहगे मोबाइल व लैपटॉप के साथ पकड़ा

On: February 11, 2023 12:35 PM

रायपुर (वायरलेस न्यूज)ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत, मंडल टास्क टीम, रेसुब रायपुर व जीआरपी संयुक्त रूप से यात्रियों का कीमती सामान उड़ाने वाले 02 शातिर चोर को मंहगे मोबाइल व लैपटॉप के साथ पकड़ा
श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर के मार्गदर्शन में लगातार यात्री सामानों की चोरी के आरोपियों का पता साजी किया जा रहा है, चोरी में संलिप्त अपराधियों पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखा जा रहा है, यात्रियों के सामान मोबाइल , लैपटॉप व बैग चोरी होने का शिकायत प्राप्त होने पर सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 11-02-23 को समय 09.25 बजे रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम.के. मुखर्जी के नेतृत्व में, मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी, प्र आ. व्ही सी बंजारे , आ.संदीप गिरी,आ. देवेश सिंह,व जीआरपी थाना रायपुर के सउपनि एन. के.शर्मा , प्र. आ.- पी. लटारे व हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना पर सीसीटीवी फुटेज में दिखे हुलिया के दो व्यक्तियों को पकड़ा गया नाम पता-
(1) राजा बैरागी ,पिता – वीर सिंह बैरागी , उम्र-22 साल, निवासी- कृष्णा नगर, गली नं 04, महात्मा गांधी स्कूल के पीछे , थाना- गुढियारी, जिला- रायपुर (छ ग) इनके पास से 01 नग HP कंपनी का लैपटॉप कीमती 50196 रुपया व एक नग रीयलमी 05 मॉडल 5S कीमती 8449 रुपया का जिसे दिनांक 08.02.23 को रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 03 से किसी यात्री का समता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से चोरी करना स्वीकार किया जप्त संपति की कुल कीमती 58645/ रुपया,( अंठावन हजार छै सौ पैतालीस रुपया )
(2) प्रवीण कुमार दुबे ,पिता – अशोक कुमार दुबे , उम्र-29 साल, निवासी- दंतेश्वरी मंदिर के पास कुशालपुर, थाना- पुरानी बस्ती, जिला- रायपुर (छ ग) के पास 01 नग मोबाइल मिला जिसे दिनांक 10.02.23 को रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 1A से किसी यात्री का चार्जिंग पर लगा चोरी करना स्वीकार किया सैमसंग कंपनी का मोबाइल मॉडल एस 22 कीमत 120,000/ रुपया,( एक लाख बीस हजार रुपया ) उसके कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया ।
दोनों आरोपी के कब्जे से बरामद संपति की कुल कीमत 178645/ रुपया (एक लाख अठत्तर हज़ार रुपया) है एवं उक्त दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना रायपुर लाया गया,जीआरपी थाना रायपुर में दर्ज अपराध क्रमांक- क्रमश: 36/23, 37/2023 धारा- 379 आईपीसी दिनांक 08.02.23 एवम 10-02-2023 में संलग्न कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment