भाजपा कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या पर लोकसभा में बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव
साव ने संसद में उठाया छत्तीसगढ़ में टारगेट किलिंग का मुद्दा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा राज्य को निर्देश दे केंद्र सरकार
छत्तीसगढ़ महतारी के सपूतों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे :अरुण साव
मैं लोकतंत्र के मंदिर में बड़े दुख के साथ बोल रहा हूं: लोकसभा में टारगेट किलिंग का मुद्दा उठाते हुए बोले अरुण साव
बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव छत्तीसगढ़ में पिछले 30 दिनों में 4 भाजपा पदाधिकारियों की निर्मम हत्या पर कांग्रेस के खिलाफ लोकसभा में जमकर बरसे। श्री साव ने कहा कि भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग हो रही है। भारत सरकार छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को लोगों की सुरक्षा के लिए निर्देशित करे। उन्होंने निष्पक्ष जांच की भी मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने लोकसभा में कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में, मैं बड़े दुख के साथ कह रहा हूं कि पिछले एक माह में भारतीय जनता पार्टी के चार प्रमुख पदाधिकारियों की निर्मम हत्या हुई है।बुधराम करटाम, नीलकंठ कक्केम,सागर साहू, रामधन अलामी इन चार प्रमुख पदाधिकारियों को लक्ष्य करके टारगेट किलिंग एक माह में हुई है। यह राजनीतिक षड्यंत्र है। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ यह राजनीतिक षड्यंत्र है।राज्य की कांग्रेस सरकार राज्य के लोगों को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। हमारे लोगों से सुरक्षा वापस ली गई है। छत्तीसगढ़ को रक्तरंजित करने का प्रयास हो रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी के 4 सपूतों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे। मैं सदन के माध्यम से निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं और भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि राज्य सरकार को निर्देशित करे कि छत्तीसगढ़ की जनता के जीवन की रक्षा करें। लोकतंत्र की हत्या बंद हो ।।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

