रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) बरमकेला पुलिस को आज वाहन चेकिंग के दौरान बेरियर में दो व्यक्ति के पास से 03 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बरमकेला थाना प्रभारी चमन सिन्हा के दिशा निर्देश पर स.उ.नि. विजय गोपाल हमराह आर. 102, 524,1091 के पैकिन बैरियर बरमकेला में आज वाहन चेकिंग के दौरान उडिसा तरफ से एक मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर क्र. सीजी 11एजी 8563 में 02 व्यक्ति आए जिन्हे रोकवाकर नाम पता पूछताछ करने पर अपना नाम दीनदयाल कवर पिता बूंद राम कवर 32 वर्ष चालक प्रदीप भट्ट पिता सुरेश भट्ट उम्र 19 वर्ष तथा दोनो निवासी ग्राम मसानिया कला थाना शक्ति जिला जांजगीर चांपा रहने वाले बताए पीछे बैठे दीनदयाल कवर एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी पकड़े हुए था चेक करने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिलने पर उक्त आरोपीगण के कब्जे से 03 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 15,000 रूपए तथा मोटर सायकल का कृत्य अपराध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीगण को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

