🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ट्रेनों से सोने के जेवर चुराने वाला आरोपी पचपेड़ी थाने के हत्थे चढ़ा, 4 लाख रुपए के जेवर बरामद

On: March 8, 2023 3:41 PM

ट्रेनों से सोने के जेवर चुराने वाला आरोपी पचपेड़ी थाने के हत्थे चढ़ा, 4 लाख रुपए के जेवर बरामद

बिलासपुर(वायरलेस न्यूज) जिले में चोरी की वारदातों और इसमें संलिप्त तत्वों पर निगरानी रखते हुए उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा नगर पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में सतत निगरानी रखी जा रही थी।
इसी दौरान 7 मार्च को मोबाइल के जरिए मुखबिर से सूचना मिली कि मानिकचौरी मेन रोड में एक व्यक्ति अपने पास संजीव रूप से रखे सोने के जेवर बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।
यह जानकारी मिलते ही गवाहों के साथ थाने के स्टाफ ने जाकर आरोपी जयकिशन देवास संजय देवास को गिरफ्तार कर उसके पास से ट्रेनों से चुराए हुए सोने के जेवर (जिनकी कीमत 4 लाख रुपए बताई जाती है) बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्यवाही कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी से सोने के चटकन मंगलसूत्र झुमकी और सिक्का आदि बरामद किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment