गाडी सख्ंया 20826 वदेंभारत एक्सप्रेस में सरोना-रायपुर के मध्य पत्थर मारने वाला पकड़ा गया।
रायपुर (वायरलेस न्यूज)10.03.2023 को समय लगभग 17.50 बजे गाडी संख्या 20826 नागपुर- बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के अनुरक्षण में तैनात उपनि आर.के राठौर द्वारा मोबाईल के माध्यम से सूचना दी गई कि सरोना- रायपुर के मघ्य किमी संख्या 833/25 के पास किसी अज्ञात बालक जो कि काले रंग का पेन्ट एवं काले रंग की टी शर्ट पहना है, जिसके सामने कुछ लिखा हुआ है के द्वारा गाडी संख्या 20826 (वंदे भारत एक्सप्रेस) पर पत्थरबाजी की गई है, पास में ही कुछ बच्चे क्रिकेट भी खेल रहे है। पत्थर कोच संख्या सी-13 में आकर लगा है। स्ूचना को गभीरता से लेते हुयें पोस्ट प्रभारी श्री एम के मुखर्जी,उपनिरीक्षक/के बी गुप्ता के साथ तत्काल घटना स्थल की ओर रवाना हुयें। किमी संख्या 834/07 पर एम्स अस्पताल के पीछे डयुटी में तैनात प्रधान आरक्षक/पी.के गौराहा तथा सरोना क्षेत्र में आपराधिक सूचना की पतासाजी में तैनात सउनि/डी.के वर्मा एवं प्रधान आरक्षक/जे.एल. कौशल को तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया गयां। निरीक्षक/एम.के मुखर्जी, उपनि के.बी.गुप्ता के साथ घटनास्थल पर पहुंचे साथ ही साथ अन्य अधिकारी एवं बल सदस्य भी घटनास्थल पर पहुचें। घटना स्थल से कुछ दुरी पर क्रिकेट खेल रहे बच्चों से घटना के सम्बंध में जानकारी ली गई साथ ही साथ सभी बच्चों से सघन पूछताछ की गई। पूछताछ में मिली जानकारी के हुलिया एवं पहनावा की पहचान करते हुयें राजीव नगर क्षेत्र जो कि घटनास्थल के पास ही स्थित है। एक अपचारी बालक उम्र लगभग-15 वर्ष को रोका गया। उससे पूछताछ किया गया, जिसमें उसके द्वारा वदें भारत गाडी में मस्ती में कांच तोडने के लिये पत्थर मारना स्वीकार किया। फिर अपचारी बालक के माता पिता को घटना स्थल पर बुलवाया गया तथा अपचारी बालक से उनके समक्ष पुनः सघन पूछताछ किया गया तो बताया गया कि पास के डबरा में दोस्तों के साथ मछली मारने आया था। दोस्त मछली मार कर चलें गयें। तब वह लाईन के उपर गया तथा वदें भारत को आता देख कर उसका कॉंच तोडनें के लियें पत्थर मारा परंतु पत्थर कॉच में न लग कर कॉच के बाजू में जाकर लगा। अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर उसके माता- पिता के साथ रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट/रायपुर लाया गया तथा उसके विरूद्ध रेसुब पोस्ट/रायपुर में अपराध क्रमांक 1567/2023 दिनांक 10.03.2023 धारा 153 रेल्वे अधिनियम दर्ज किया गया। लोगों सें अनुरोध है कि अपनें बच्चें को इस संबध में समझाइश दे कि गाड़ियों में पत्थर न फेंके। जिससे जानमाल की नुकसान हों सकें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

