बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) बिलासपुर और छत्तीसगढ़ की पहचान तथा लोक संस्कृति,लोक कला का प्रतिष्ठित आयोजन 31वां बिलासा महोत्सव आगामी 20 एवम् 21फ़रवरी 2021 को आयोजित होगा जिसमें 20 फ़रवरी को”छत्तीसगढ़ी लोकगीतों में परम्परा और प्रयोग” विषय पर संवाद और 21 फ़रवरी को महोत्सव आयोजित होगा।
बिलासा कला मंच के अध्यक्ष महेश श्रीवास ने बताया कि विगत 30 वर्ष से लगातार फ़रवरी माह में बिलासा महोत्सव तीन दिवसीय आयोजित होता रहा है पर इस बार कोरोना महामारी और संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन की असहयोग के कारण बिलासा महोत्सव का स्वरूप छोटा किया गया है जिसके लिए बिलासा कला मंच परिवार खेद प्रकट करता है।
उन्होंने आगे बताया कि 20 फ़रवरी को संध्या 5 बजे यादव भवन इमली पारा में”छत्तीसगढ़ी लोकगीतों में परम्परा और प्रयोग” विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा, इस समारोह की अध्यक्षता डॉ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष,छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग करेंगे तथा मुख्य वक्ता के रूप में डॉ विजय कुमार सिन्हा वरिष्ठ साहित्यकार और अजय पाठक वरिष्ठ साहित्यकार बिलासपुर उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार 21 फ़रवरी 2021को संध्या 7 बजे से बिलासा लोककला महोत्सव पण्डित देवकीनन्दन दीक्षित सभा भवन,(लाल बहादुर शास्त्री स्कूल परिसर) बिलासपुर में आयोजित होगा इस महोत्सव के मुख्य अतिथि
*श्रीमती रश्मि आशीष सिंह* विधायक तखतपुर,संसदीय सचिव,छ. ग. शासन होंगी,अध्यक्षता
*श्री रामशरण यादव*
महापौर,नगर निगम बिलासपुर करेंगे त था
विशिष्ठ अतिथि के रूप में
*श्री अरूण चौहान*
अध्यक्ष,जिला पंचायत बिलासपुर उपस्थित होंगे। इस अवसर पर प्रतिवर्ष दी जाने वाले अलंकरण_ बिलासा सम्मान भी दी जाएगी जिसमें
*बिलासा कला सम्मान*
श्री अपूर्व धर बड़गैया
फिल्म निर्देशक,निर्माता, मुंबई को *बिलासा साहित्य सम्मान* श्री अरूण निगम
वरिष्ठ साहित्यकार,रायपुर को और *बिलासा सेवा सम्मान *श्री उमेन्द्र यादव*
समाजसेवी,बिलासपुर को प्रदान की जाएगी। वही नगर की लेखिका डॉ श्रीमती विजय लक्ष्मी पाठक की कृति “छत्तीसगढ़ी साहित्य में विकलांग विमर्श” का विमोचन भी होगा। महोत्सव में छत्तीसगढ़ी गीत_ संगीत,नृत्य लालजी श्रीवास एवम् कलाकारों द्वारा,पंडवानी गायन दिनेश गुप्ता (दूजन बाई) द्वारा, रहस ग्राम पाड़,सकरी के धर्मेन्द्र भास्कर एवम् कलाकारों द्वारा,देवार गीत मथुरा प्रसाद ग्राम कोपरा, बहतराई द्वारा और भरथरी गायन श्रीमती शकुन्तला भारद्वाज द्वारा तथा वहीं होली रंगझाझर कार्यक्रम बिलासा कला मंच के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।लोककला प्रेमी सपरिवार सादर आमन्त्रित हैं।
प्रति,
श्रीमान संपादक जी
अध्यक्ष
*बिलासा कला मंच*
बिलासपुर
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

