पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस पर …. रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया प्रभारी ने स्टाफ के साथ 45 पेड़ के साथ पोधरोपन किया

.गोंदिया ।वायरलेस न्यूज। रेल सुरक्षा बल गोंदिया के अधिकारियों और बल सदस्यों ने पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस के दिन रेल सुरक्षा बल गोंदिया के बैरक छावनी में विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इस संबंध में रेल सुरक्षा बल गोंदिया पोस्ट प्रभारी विनोद तिवारी ने मीडिया को बताया कि पर्यावरण दिवस पांच जून को रेल

सुरक्षा बल जोन पुलिस महानिरीक्षक सह सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर ए एन सिन्हा निर्देशन में एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त नागपुर रेल सुरक्षा बल पंकज चुघ के मार्गदर्शन में दिनांक 5 जून 2023 विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया के अधिकारी एवं बल सदस्यो के द्वारा रेलवे सुरक्षा बल गोंदिया बैरक व पोस्ट प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया, जिसमें कुल 45 (आम ,अमरूद ,अनार ,केला बादाम ,जामुन)फलदार ,फूलों के एवं छायादार पौधे लगाकर अपनी पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

