🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

यात्री सुरक्षा के तहत रेल सुरक्षा बल ने चक्रधर नगर समपार फाटक में चलाया जागरूकता अभियान

On: June 12, 2023 10:19 PM

यात्री सुरक्षा के तहत रेल सुरक्षा बल ने चक्रधर नगर समपार फाटक में चलाया जागरूकता अभियान

रायगढ़।वायरलेस न्यूज । सोमवार को रेल सुरक्षा बल रायगढ़ ने रेलवे बोर्ड से मिले निर्देशों का अनुपालन करते हुए चक्रधर नगर समपार फाटक में खड़े होकर आम जनता से अपील करते हुए ट्रेनों के आना जाना के समय फाटक पार नहीं करने की हिदायत देकर जागरूकता अभियान चलाया । इस संबंध में रेल सुरक्षा बल रायगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि सोमवार दिनांक 12.06.2023 को समय 10:00 से 11:30 बजे तक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायगढ़ के उप निरीक्षक संजय कुमार एस व बल सदस्यों के द्वारा मुख्यालय से प्राप्त आदेश के अनुपालन में समपार फाटक क्रमांक 287 चक्रधर नगर गेट में वाहन,सायकल और पैदल रोड यात्रियों को बंद फाटक पार नहीं करने का हिदायत दिया गया और कानूनी कार्यवाही की जानकारियां दी गई।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment