आज राज महल में होगा अंतिम दर्शन, शुक्रवार को मुखाग्निी
तत्कालीन म.प्र. सरकार में कैबिनेट मंत्री थे महराज कुमार
रायगढ़। (वायरलेस न्यूज)रायगढ़ रियासत के महाराज कुमार भानू प्रताप सिंह का आज रायपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। 92 वर्षीय कुंवर भानुप्रताप सिंह लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। स्वर्गीय कुमार भानू प्रताप सिंह राजा चक्रधर सिंह के दृतिय पुत्र थे तथा वह राजा ललित सिंह के छोटे भाई थे।
राज परिवार से मिली जानकारी अनुसार महाराज कुमार भानुप्रताप सिंह तत्कालीन म.प्र. सरकार में कैबिनेट मंत्री, तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं पूर्व कांग्रेस महामंत्री व विधायक भी रहे। वर्तमान में वह ऐतिहासिक चक्रधर समारोह के अध्यक्ष थे। उन्होंने राजकुमार कॉलेज सीनियर कैंब्रिज से पढ़ाई की तथा वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली छात्र रहे। वे हॉकी और क्रिकेट टीमों का कप्तान बताये जाते है।
स्वर्गीय कुमार भानू प्रताप सिंह को तैराकी, घुड़सवारी, नाटक आदि में काफी दिलचस्पी थी। उन्होंने 1955 में नागपुर की राजकुमारी रानी तेजश्री देवी सिंह से उनका विवाह हुआ और उनके एक बेटा और 3 बेटियां हैं। रानी तेजश्री देवी एक महान कवयित्री थीं। उनकी दो पुस्तकें रुकोगी नहीं राधिका और पलको की देहलीज लिखी जो पूरे प्रदेश में विख्यात हुए। स्वर्गीय भानू प्रताप सिंह तकरीबन 92 वर्ष के थे। उम्र दराज होने के कारण वह अस्वस्थ चल रहे थे। इससे हाल ही में कुछ दिन पूर्व ही उन्हे जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तबीयत ज्यादा खराब होने की स्थिति में उन्हे रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां आज उनका देहांत हो गया।
राजा ललित सिंह के छोटे भाई थे कुमार भानू प्रताप सिंह
स्वर्गीय महाराज कुमार भानू प्रताप सिंह संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह के छोटे पुत्र व राजा ललित सिंह के छोटे भाई थे।
आज होगा अंतिम दर्शन, शुक्रवार को मुखग्निी
राज परिवार से मिली जानकारी के अनुसार उनके पर्थिव देह को बाई रोड़ रायगढ़ लाया जा रहा है। इसके कारण कल गुरूवार को उनके पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिये रखा जायेगा तथा शुक्रवार को राजधाट में उन्हे मुखाग्निी दिया जायेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

