🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

छाल रेंज में हाथी शावक का दो दिन पुराना शव मिला

On: June 14, 2023 6:41 PM

छाल रेंज में हाथी शावक का दो दिन पुराना शव मिला

रायगढ़।(वायरलेस न्यूज) रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के जंगल में बुधवार को एक हाथी शावक का दो दिन पुराना शव मिला है। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार छाल रेंज के अंतर्गत आने वाले ग्राम पुरूंगा जामपाली के बीच स्थित जंगल में बुधवार की दोपहर एक हाथी शावक का शव मिला है। मृत हाथी शावक का दो दिन पुरानी होनें की आशंका जताई जा रही है। जंगल में हाथी शावक का शव मिलने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिये विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया गया है तो उनसे संपर्क नही हो सका।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment