रायपुर(वायरलेस न्यूज ) ”ऑपरेशन नारकोस” के तहत रेसुब पोस्ट रायपुर ने 01 गांजा तस्कर को कीमती Rs.1,07,000/-(एक लाख सात हज़ार रुपए ) का अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया*
श्री अमिय नंदन सिन्हा, महानिरीक्षक रेसुब बिलासपुर तथा श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देशों की अनुपालन में पोस्ट प्रभारी एम के मुखर्जी के नेतृत्व में रेसुब मंडल टास्क टीम प्रभारी उप निरीक्षक ए जेड चौधरी, सउपनि.बिजेंद्र बहादुर , प्र.आ. व्ही सी बंजारे ,और आ. देवेश सिंह, की सयुंक्त टीम द्वारा दिनाँक 16/6/23 को समय 08.15 बजे मुखबिर सूचना पर रेलवे स्टेशन रायपुर के प्लेट फार्म नं 03, पोल नं 08 चबूतरा के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर के बताए हुलिया पहनावा एवम सामान के आधार पर एक व्यक्ति को अपने साथ रखे 01 काले रंग का पिट्ठू बैग के साथ बैठा हुआ मिला पुछने पर अपना नाम पता- दामोदर मेहरे , पिता- शंकर मेहरे ,उम्र -45 साल, निवासी- ग्राम बांदी बसुल,थाना- जूनागढ़, जिला- कालाहंडी (ओडिशा) बताया उक्त आरोपी के पास रखें पिठ्ठू बैग में काला रंग के पॉलिथीन में भरे हुए भुरे रंग के सेलो टेप में लपेटा हुआ 01 पैकेट गांजा मिला जिसका कुल वजन-10 किलो, 700 ग्राम , अनुमानित कीमत 1,07,000/- (एक लाख सात हज़ार रुपया) । उक्त आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर गिरफतार किया गया।
*पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा को उसने ओडिशा केसिंगा से खरीद कर लिंक एक्सप्रेस से रायपुर आया और रेल मार्ग से राजस्थान कोटा बेचने के लिये जाने वाला था कि पकडा गया।*
कार्यवाही में पकड़े गये आरोपी व जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा सहित विधिवत कार्यवाही कर संपूर्ण कागजात के साथ शासकीय रेल पुलिस रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया जिस पर शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रंमाक 120/2023 दिनांक 16.06.2023 धारा 20 बी NDPS Act का मामला दर्ज कर उक्त आरोपी को माननीय विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट. रायपुर के समक्ष पेश किया गया ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

