मोदी जी के नेतृत्व में देश का हो रहा चहुमुंखी विकास- नितिन नवीन
रायगढ़-(वायरलेस न्यूज)भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सहप्रभारी नितिन नवीन जी आज लोकसभा क्षेत्र के प्रवास पर आए है।जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नितिन नवीन जी ने कहा की आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हो रहा है।केंद्र में 9 वर्ष सरकार के पूरे होने के अवसर पर हम यहां सरकार के लेखा जोखा रखने आए हैं।हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज का सफर कर पाए इस दिशा में हमारी सरकार ने काम किया है।बुलेट ट्रेन,वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देकर आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में आशानुरूप कार्य किया है।देश में कोरोना महामारी के रूप में आई आपदा का सामना मोदी जी ने जिस दृणता के साथ किया ,आज उनके इस साहसिक कार्य की पूरे विश्व में सकारात्मक चर्चा होती है,देश को उस भयंकर अवसाद से निकालने में मोदी जी ने कोई कसर नहीं छोड़ी।छह महीने के अंदर 214 करोड़ की वैक्सीन का डोज देश वासियों के लिए उपलब्ध कराना इतना आसान कार्य नही था,परंतु प्रधानमंत्री जी अपने को प्रधान सेवक मानकर देश के आम जन मानस की सेवा में तत्पर है।मोदी जी की कार्यप्रणाली की वजह से आज उनकी पहचान विकास के परिचायक के रूप में होती है,जिससे हर भारतवासी का मस्तक गर्व से ऊंचा हो रहा है।देश को एक सूत्र में पिरोकर रखने के लिए मोदी जी संकल्पित होकर कार्य कर रहे है।महिलाओं के अपराध में कमी लाने के उद्देश्य से घर घर शौचालय का निर्माण की बात हो या उज्ज्वला योजना के माध्यम से माताओं एवं बहनों को धूवें से आजादी दिलाने की दिशा में किए गए कार्य,यह सभी जनता के सीधे हित में किए गए कार्य है।लोगों की सबसे बड़ी चिंता स्वास्थ्य को लेकर रहती है उस दिशा में आयुष्मान योजना लाकर ,लोगों के विषम समय की टीस को कम करने का कार्य इस योजना के माध्यम से किया जा रहा है आज कई असाध्य रोगों का इलाज इस योजना के माध्यम से किया जा रहा है। हर इंसान की चाहत होती है की उसका खुद का आशियाना हो,हर घर छत के सपने को साकार करने के महान उद्देश्य को सार्थक करने के लिए प्रधानमंत्री आवास जैसी महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से लाखों लोगों का सपना साकार किया गया।जनता को जनार्दन मानकर सेवा करने के लिए मोदी जी ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया है जिससे आज भाजपा का हर कार्यकर्ता मोदी जी के सरकार के 9 वर्षों का लेखा जोखा लेकर आम जनता तक पहुंच रहा है।
केंद्र की योजनाओं को धरातल तक नही पहुंचने दे रहे भूपेश बघेल
एक ओर देश के प्रधानमंत्री स्वयं को प्रधान सेवक मानकर देश की सेवा में अग्रसर है वहीं प्रदेश के कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल केंद्र की जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वयन होने नही दे रहे।प्रधानमंत्री आवास पे रोड़ा अटकाकर जो पाप भूपेश बघेल ने किया है उसका प्रतिफल जनता जनार्दन बहुत जल्द आगामी चुनाव में उन्हें सत्ता से बाहर करके देने वाली है।गोबर को मिट्टी बनाकर किसानों को जबरन थोपा जा रहा है,जल जंगल जमीन आज इनके राज में असुरक्षित है।इस भ्रष्ट सरकार ने प्रदेश के युवाओं ,महिलाओं,शासकीय कर्मचारी सभी को ठगने का कार्य किया है।गौठानो में बरती गई लापरवाही,वहां व्याप्त भ्रष्टाचार का भांडा अब प्रदेशवासियों के सामने फूट चुका है।अपने पार्टी के आकाओं को खुश करने के चक्कर में जिस तरह से प्रदेश के संसाधनों का दुरुपयोग इस प्रदेश के मुखिया ने किया है उसके लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
आज संपन्न प्रेस वार्ता में प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी,संभागीय प्रभारी कृष्णा राय,संभागीय सह प्रभारी अनुराग सिंह देव,जिला संगठन प्रभारी पूर्व सांसद अभिषेक सिंह,पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह,जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ पाणिग्रही,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक रंजन सिन्हा,पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावर एवं जिला भाजपा संवाद प्रमुख मनीष शर्मा उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

