गतौरा में आयोजित हुआ भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, पूर्व मंत्री अमर ने गिनाई मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धियां
बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज) मस्तूरी विधानसभा के जयराम नगर गतौरा मंडल में आयोजित भाजपा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाजपा के पूर्व मंत्री व कद्दावर भाजपा नेता अमर अग्रवाल ने मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि, मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को समर्पित हैं। उन्होंने हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और उस तक पहुंचाई। पूर्व मंत्री अमर मस्तूरी विधानसभा के गतौरा में विधानसभा स्तरीय सयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार आज तक के भारत के इतिहास में और विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सरकार है। मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीब ,शोषित ,वंछित , दलित ,पीड़ित , पिछड़ा वर्ग एवं आदिवासियों के उत्थान के प्रति समर्पित सरकार है। साव ने कहा की आधुनिक भारत के विकास के स्वर्णिम पल का इतिहास रचा जा रहा है।
विश्व मंच पर देश की धमक डॉ. बांधी
पूर्व मंत्री व मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने विश्व मंच पर भारत की धमक की चर्चा करते हुए कहा कि जी-20 समिट ने भारत और पीएम मोदी की नेतृत्व क्षमता पर मुहर लगाई. केंद्र की सरकार ने अपने नौ वर्षों के कार्यकाल में समाज के हर अंग को, हर वर्ग को उसका अधिकार और सम्मान प्रदान किया. महिलाओं को सशक्त करने और पुराने कानूनों में सुधार करके महिलाओं को हर क्षेत्र में बढ़ावा दिया जा रहा है. समाज के वंचित वर्ग को आरक्षण देकर प्रगति में सहभागी बनाया गया. पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अधिकारों को दृढ़ता प्रदान की गई. दिव्यांग जनों के लिए अवसरों का नया द्वार खोला गया.
मस्तूरी मंडल के पांचो मंडल के कार्यकर्ता हुए शामिल
संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में मस्तूरी विधानसभा के पांचों मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें मस्तूरी मंडल जयराम नगर गतौरा मंडल, सीपत, मल्हार व लोहारसी मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

