बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)
अब जल्द ही जिला अस्पताल बिलासपुर में अपोलो अस्पताल के डॉक्टर मरीजों का उपचार करते नजर आएंगे। नगर विधायक शैलेष पांडेय के प्रस्ताव पर अपोलो प्रबंधन ने 12 चिकित्सकों को जिला अस्पताल में मरीजों को उपचार देने का निर्णय लिया है।

गरीब और जरूरतमंद मरीजों को निजी अस्पतालों जैसा उपचार जिला अस्पताल एवं सिम्स में मिल पाए उसके लिए नगर विधायक शैलेष पांडेय ने अपोलो प्रबंधन को पत्र लिखा था। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया कि अपोलो चिकित्सालय बिलासपुर संभाग का अति महत्वपूर्ण चिकित्सालय है जहां पर अति अनुभवी चिकित्सक हैं।
बिलासपुर शहर में चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपोलो अस्पताल के विभिन्न विभागों में जैसे कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ऑर्थो ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, गैस्ट्रोलॉजी, जनरल सर्जरी, सर्जिकल ऑर्थोलॉजि कैंसर विभागों में कार्यरत चिकित्सकों की सेवा बिलासपुर के सिम्स एवं जिला अस्पताल में निशुल्क प्रदान करने से बिलासपुर शहर व संभाग के लोगों को अत्याधिक चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त होगा। साथ ही अपोलो चिकित्सालय बिलासपुर में आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत कम से कम फेक आईडी और कैंसर की यूनिट को प्रारंभ कराने का कष्ट करने संबंधी पत्र लिखा था।
नगर विधायक शैलेष पांडेय के प्रस्ताव पर अपोलो प्रबंधन ने 12 चिकित्सकों को जिला चिकित्सालय में सेवा देने नियुक्त किया है। जिसमें कार्डियोलॉजी डा. राजीब लोचन भांजा, डा. एमपी सामल, डॉ. मिलन सतपथी, सी.टी.वी.एस डॉ. संजय एम जैन, डॉ. अनुज कुमार, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अविनाश गुप्ता, डॉ रश्मि देवांगन, डॉ मिलिंद देकाटे, ऑर्थो एवं ज्वाइंट रिप्लेसमेंट डॉ. सुशांत पुलगांवकर, सर्जिकल ऑंकोलॉजी डॉ. अमोल पडगांवकर, डॉ. एम महेश सिंह, जनरल सर्जन डॉ वरुण सिंह की नियुक्ति की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

