● *गिरोह के एक सदस्य को कापू पुलिस ने किशोर न्यायालय पेश कर भेजा गया था बाल संप्रेषण गृह*…..
*रायगढ़* । थाना कापू और धरमजयगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आज ग्रामीण बैंक कापू में चोरी का असफल प्रयास करने वाले मुख्य आरोपी- प्रमोद बसोड़ और हस्त बंजारा को ग्राम अलोला में घेराबंदी कर पकड़ा गया है ।
घटना के संबंध में 29 मई को बैंक प्रबंधन की ओर से थाना कापू में आवेदन देकर नकबजनी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । मामले की विवेचना दौरान कापू पुलिस को बैंक चोरी के असफल प्रयास में ग्राम सकोला के हस्त बंजारा और उनके साथियों के शामिल होने के सुराग मिले थे । पुलिस की धरपकड़ में एक फरार संदेही को पकड़ा गया था जो विधि के साथ संघर्षरत बालक निकला जिसने घटना में उसके गांव के प्रमोद बसोड़, हस्त बंजारा व अन्य के साथ गिरोह बनाकर क्षेत्र के सुने मकानों और ग्रामीण बैंकों में चोरी की प्लानिंग बनाकर चोरी करना बताया था ।
फरार आरोपियों की धरपकड़ में लगी कापू व धरमजयगढ़ पुलिस ने कल आरोपी हस्त बंजारा को पुसौर तथा आरोपी प्रमोद बसोड को पत्थलगांव में दबिश देकर पकड़ा गया है । आरोपियों से कुछ ऐसे कागजात मिले हैं जिनमें आसपास के कई ग्रामीण बैंकों के नाम और एक स्केच बना है । आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी अनुसार इनके द्वारा ग्रामीण बैंक कापू को टारगेट कर वारदात को अंजाम देने के लिये छुट्टी वाले दिन को ही चुना गया था । आरोपियों द्वारा आसपास थानाक्षेत्र में भी चोरी करना बताया गया है, जिस पर विस्तृत जांच किया जा रहा है । नकबजनी के अपराध में कल आरोपी हस्त कुमार बंजारा पिता तुला राम बंजारा 24 साल और प्रमोद बसोड पिता कृपा सिंह 19 साल दोनों निवासी अलोला थाना कापू को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपियों के साथ घटना को अंजाम देने वाले फरार अन्य आरोपियों की कापू पुलिस सरगर्मी से पतासाजी कर रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

