🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आरपीएफ टास्क टीम 1तथा आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर ने चेकिंग में लावारिस बैग से किया 7 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद

On: June 24, 2023 5:49 PM

आरपीएफ टास्क टीम -01तथा आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर ने चेकिंग में लावारिस बैग से किया 07 किलो 750 ग्राम गांजा*बरामद

बिलासपुर। वायरलेस न्यूज। बिलासपुर में रेलवे स्टेशन में शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान में प्लेटफार्म नंबर एक में एक पिट्ठू बेग बरामद किया तो रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों बल सदस्यों की आंखे खुल गई हजारों रुपए का गांजा लावारिश हालत में बरामद किया है। रेल सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर प्रभारी निरीक्षक भास्कर सोनी ने बताया कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर दिनेश सिंह तोमर के निर्देशन में नशे के सौदागरों के विरुद्ध धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन-नारकोस अभियान के क्रम में निरीक्षक भास्कर सोनी तथा प्रभारी टास्क टीम -01 उप.नि.कुलदीप सिंह के नेतृत्व में दिनांक- 24/06/23 साथ स्टाफ प्र.आ.रमेश कुमार प्र.आ.सत्यम सरकार,आ.बैद्यनाथ तथा आरपीएफ बिलासपुर द्वारा रेलवे स्टेशन बिलासपुर में गश्त एवं सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी के दौरान मुखबीर खास की सूचना पर प्लेटफार्म नंबर -01 के हवड़ा छोर मे शौचालय के पीछे लावारिस हालत में 01काले रंग का पिट्ठू बैग मिला आस पास काफ़ी खोजबीन करने पर भी कोई मालिक नहीं मिला संदेह के आधार पर चेक करने पर उक्त बैग मे मिले 08 पैकेट में कुल 07 किलो 750 ग्राम गांजा जिसकी मूल्य लगभग -77,500 ₹ के साथ समय लगभग 12:20 बजे मौक़े पर जब्ती की कार्यवाही एनडीपीएस एक्ट में दर्शाए गए प्रावधानों के अनुरूप पूर्ण कर जीआरपी थाना बिलासपुर को मय अग्रिम कार्यवाही सुपुर्द किया गया जिसके विरुद्ध जीआरपी बिलासपुर मे अपराध संख्य-61/23 U/S 20(b) एनडीपीएस एक्ट दिनांक -24/06/23 पंजीकृत किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment