रायपुर,(वायरलेस न्यूज) ,दिनांक 28 जून 2023 छत्तीसगढ़ राज्य की एक मात्र क्षेत्रिय राजनितीक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की कोर कमिटि की महत्वपूर्ण बैठक आज सिविल लाईन स्थित अनुुग्रह सागौन बंगले में पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री तिलक राम देवांगन की अध्यक्षता एवं पार्टी अध्यक्ष श्री अमित जोगी की उपस्थिति में संपन्न हुई । जिसमें कोर कमिटी ने सर्व सम्मति से जोगी कांग्रेस का किसी भी दल के साथ विलय करने के प्रस्ताव आने पर उस पर विचार नहीं करते हुए आवश्यकता पड़ने पर समान विचारधारा के दलों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2023-24 लड़ने पर सहमति बनाई गई। इस दौरान प्रदेश के जनता की समस्याओं एवं कांग्रेस की वादाखिलाफी को लेकर आगामी मानसूत्र सत्र के पहले दिन दिनांक 18 जुलाई 2024 को विधानसभा घेराव करने का निर्णय लिया गया । जिसमें प्रदेश भर से हजारों की संख्या में बुथ स्तर के जोगी कांग्रेसी शामिल होंगे। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री तिलकराम देवांगन ने कहा पार्टी के संस्थापक राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी जी का छत्तीसगढ़िया वाद, पार्टी की निति-सिंद्धात और पार्टी का चुनाव चिन्ह हल चलाता किसान हमारे लिए सर्वोपरि है, हमारे सामने समान विचारधारा के दलो के साथ गठबंधन के रास्ते हमेशा खुले हुए है पर हमारी पार्टी का विलय किसी भी कीमत में किसी भी दल के साथ नहीं हो सकता। पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है, जोगी कांग्रेस छत्तीसगढ़ियो की पार्टी है। जोगी ने हमेशा छत्तीसगढ़ियो के हक अधिकार की लड़ाई लड़ी है, आगे भी लड़ते रहेंगे और छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियों की सरकार बनाकर रहेंगे।
आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की कोर कमिटी की बैठक में प्रमुख रूप से श्री तिलकराम देवांगन,पार्टी अध्यक्ष श्री अमित जोगी, महामंत्री श्री महेश देवांगन, श्री जनरैल सिंह भाटिया, श्रीमती ऋचा जोगी, गीतांजली पटेल, संतोष गुप्ता, डाॅ अमीन खान, मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, छात्र संगठन प्रदेश अध्यक्ष रविचंद्रवंशी, बस्तर अध्यक्ष नवनीत चंाद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भरत कश्यप, राजनांदगांव शहर अध्यक्ष शमसुल आलम आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

