🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी में बनेगा नशा मुक्ति वार्ड* *कमिश्नर की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित*

On: July 12, 2023 12:57 PM

*राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी में बनेगा नशा मुक्ति वार्ड*

*कमिश्नर की अध्यक्षता में जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित*

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज12 जुलाई 2023) कमिश्नर श्री भीम सिंह की अध्यक्षता में आज यहां उनके कार्यालय के सभाकक्ष में सेंदरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय की जीवनदीप समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मरीजों के लिए अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए। चिकित्सालय में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मरीजों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। कमिश्नर ने चिकित्सालय परिसर से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में नशा मुक्ति वार्ड की स्थापना और घुमंतू बेसहारा मरीजों के लिए प्रतिनिधि नामांकित करने के निर्देश समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को दिए।
बैठक में कमिश्नर ने चिकित्सालय में विभिन्न मरम्मत और निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इन कार्याें में बाथरूम मरम्मत, दरवाजा, वाहन शेड, सीसी रोड, दो कक्षों का पार्टिशन जैसे कार्य शामिल है। अस्पताल संचालन के लिए पूर्व में खर्च किए गए जरूरी 2 लाख 99 हजार 613 रूपये की कार्याेत्तर स्वीकृति भी प्रदान की गई। बैठक में अधीक्षक डॉ. बी. आर. नंदा ने अस्पताल का प्रतिवेदन एवं पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णयों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में 142 मरीजों की भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग 104 मरीजों का ओपीडी में इलाज किया जा रहा है एवं आईपीडी में 3 मरीजों की भर्तियां की जाती है। विगत 6 माह में अस्पताल के जरिए 18 हजार 820 बाह्य रोगियों एवं 605 अंतः रोगियों का इलाज किया गया। बैठक में अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.आर. नंदा, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. प्रमोद महाजन, संयुक्त संचालक समाज कल्याण श्रीमती श्रद्धा मैथ्यु सहित समिति के सदस्य, अधिकारी मौजूद थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment