श्री पंचमुखी मंदिर में शिवरात्रि महोत्सव 15 जुलाई को
रायगढ़ (वायरलेस न्यूज)सावन माह में भगवान भोले नाथ का दर्शन का विशेष महत्व होता है इस मास जो भी भक्त सच्चे मन से, विनम्र भाव से त्रिपुरारी भोले बाबा का विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करता है उसको मनोवांछित फल प्राप्त होता है और वह भवसागर से पार हो जाता है। इसी तारतम्य में जनसेवा को सदैव तत्पर रहने वाली संस्था श्री पंचमुखी हनुमान सेवा समिति के द्वारा संचालित श्री पंचमुखी हनुमान साईं दरबार एवं सिद्ध पोलाक्ष्य महादेव मंदिर कारगिल चौक में आगामी दिनांक 15 जुलाई दिन शनिवार को प्रातः काल 6:30 बजे से मंदिर के पट खोल दिया जाएगा और रात्रि में ही बंद होगा। महाशिव रात्रि पर्व पर भक्तों के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है। जिसमे साबुत नारियल, केला प्रसाद एवं शनिवार होने पर चना प्रसाद की व्यवस्था किया गया है। रात्रि में समिति के समस्त सदस्यों द्वारा भगवान शिव का रुद्रा भिषेक किया जाएगा।
श्री पंचमुखी हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार केशरवानी सचिव नटवर लाल अग्रवाल, नवल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, राजेंद्र मोड़ा , गोविंद सोनी, सुनील अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल, प्रभात पटेल, अशोक खेमका,कन्हैया जगवानी, सत्यनारायण जैन, भट्ट जी समेत सभी भक्तों ने रायगढ़ जिले के सभी भगवान शिव के उपासको से विनम्र निवेदन किया है कि इस पुनीत कार्य में शामिल होकर भगवान श्री भोले बाबा दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।
ॐ नमः शिवाय
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

