● *रैरूमा पुलिस मवेशियों को मुक्त कराकर की आरोपियों पर पशुक्रूरता की कार्यवाही*…..
*रायगढ़* । (वायरलेस न्यूज) दिनांक 13-14/07/2023 के दरमियानी रात चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उपनिरीक्षक मान कुंवर सिदार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन में पशु तस्कर कृषक मवेशियों को पिकअप में ठूंस-ठूंस कर भरकर बूचड़खाने ले जाया जा रहा है । चौकी प्रभारी द्वारा हमराह आरक्षक बीरबल टोप्पो और प्रीतम तिर्की को साथ लेकर कार्यवाही के लिए बाकारूमा बैरियर के पास नाकेबंदी किया गया, रात्रि करीब 2:30 बजे पुलिस की नाकेबंदी को देखकर बेरियर से कुछ दूरी पहले पिकअप का चालक वाहन को खड़ी कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया । चौकी प्रभारी द्वारा पीकअप वाहन CG 13 LA-1747 के अंदर बगैर दाना पानी क्रूरतापूर्वक रखे 14 नग मवेशियों के लिये चारा पानी की व्यवस्था के लिए गौठान में रखवाने की व्यवस्था किया गया तथा वाहन क्रमांक सीजी 13 1747 के चालक पर छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत पशुक्रूरता का अपराध पंजीबद्ध कर आरटीओ से वाहन मालिक के संबंध में जानकारी लिया जा रहा है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

