🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*चक्रधरनगर पुलिस ने रायपुर में छिपे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

On: July 15, 2023 5:52 AM

*रायगढ़* (वायरलेस न्यूज) । चक्रधरनगर पुलिस ने किशोर बालिका से दुष्कर्म के आरोपी हिमाशु प्रधान पिता अरुण प्रधान उम्र लगभग 22 निवासी दीनदयाल कालोनी रायगढ़ को आज रायपुर के सुंदरनगर इलाके से गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत रिमांड पर भेजा गया है ।

पीड़ित युवती द्वारा थाना सुपेला जिला दुर्ग में आरोपी हिमाशु प्रधान के विरूद्ध दुष्कर्म की घटना को लेकर आवेदन दिया गया कि दिसंबर 2019 में आरोपी द्वारा उसे बहला फुसलाकर थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कालेज रोड़ जंगल में ले जाकर बलात संभोग किया । लोक लाज के भय से उस समय घटना किसी को नहीं बतायी, उसके बाद सोशल मीडिया के जरिये फिर से हिमाशु प्रधान संपर्क में आया और दोनों के बीच मेल मिलाप की घटना सभी को बताकर बदनाम कर देने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करने लगा था । युवती के आवेदन पर सुपेला पुलिस पोक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर अपराध डायरी अग्रिम जांच के लिये चक्रधरनगर थाने भेजा गया । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा 24 जून को असल अपराध कायम कर आरोपी की पतासाजी किया गया, आरोपी गिरफ्तारी के भय से लुक छिप रहा था । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक द्वारा आरोपी की सूचना देने मुखबीर लगाकर सायबर सेल से आरोपी के मोबाइल डिटेल निकलवाये गये । बीते दिनों आरोपी के सुंदरनगर रायपुर में होने की जानकारी पर तत्काल टीआई चक्रधरनगर द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर पुलिस टीम तैयार कर रायपुर रवाना किया गया, जिनके द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया जिसे आज पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर रिमांड बाद जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment