🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चिरमिरी में भाजपाइयों ने निकाली कांग्रेस के भ्रष्टाचार की भव्य बारात विधायक महापौर का मुखौटा पहनकर दूल्हा दुल्हन की भूमिका निभाने वालों ने भी किया अनोखी कला का प्रदर्शन

On: July 15, 2023 10:02 AM

0 घोड़ी के साथ बैंडबाजे की धुन पर दूल्हा दुल्हन भी बारात में बारातियों संग नचाते नजर आए
0 बैंडबाजे रोड लाइट और आतिशबाजी की भी थी व्यवस्था, जमकर नाचते नजर आए भाजपाई बाराती
0 पूर्व विधायक भी हुए बारात में शामिल, नाचते नजर आए पूर्व विधायक श्याम बिहारी

चिरमिरी।(वॉयरलेस न्यूज) मनेंद्रगढ़ विधानसभा के चिरमिरी नगर पालिक निगम में भाजपा ने कांग्रेस के विधायक और महापौर की भव्य बारात निकाली, भ्रष्टाचार की बारात में बड़ी संख्या में भाजपाई शामिल हुए वहीं बारात का आनंद नगरवासियों ने भी पुरजोर तरीके से लिया जिन्हे बिन मौसम बारात देखने का अवसर मिला जो की अपने आप में अनोखी बारात थी। ज्ञात हो की मनेंद्रगढ़ विधायक और उनकी महापौर धर्मपत्नी के ऊपर भाजपा लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगाती चली आ रही और अब जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता जा रहा है भाजपा और आक्रमक हो गई है और अब भाजपा ने एक नया प्रदर्शन भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर किया है जिसमे भाजपा ने भ्रष्टाचार की भव्य बारात निकाली है। बारात भी देखने लायक थी दूल्हा भी था दुल्हन भी थी और घोड़ी सहित बैंडबाजा, रोड लाईट और आतिशबाजी भी था। वहीं नाचते हुए बाराती भी थे और कुछ ऐसे भी थे जो बुवा और फूफाओ की भूमिका में थे और बारात के लिए रास्ता निकाल रहे थे कुल मिलाकर भ्रष्टाचार की भाजपा की बारात सफल रही और शहर में बारात का आनंद शहरवासियों ने भी जमकर उठाया। भ्रष्टाचार की बारात में दूल्हा विधायक का मुखौटा पहने हुए शामिल था और दुल्हन महापौर का कुल मिलाकर दूल्हा दुल्हन के रूप में विधायक और उनकी महापौर धर्मपत्नी का चेहरा सामने किया गया था जो मुखौटों से सामने था। भाजपा चिरमिरी मंडल के तत्वाधान में आयोजित भ्रष्टाचार की बारात में विधायक और उनकी महापौर धर्मपत्नी के द्वारा किस तरह से मनेंद्रगढ़ विधानसभा सहित नगर निगम में भ्रष्टाचार किया गया है यह जनता को बताने का काम किया गया है और जिसमे भाजपाई पूर्ण रूप से सफल भी नजर आए।
भ्रष्टाचार की बारात में दूल्हे के लिए घोड़ी की व्यवस्था की गई थी, भ्रष्टाचारी दूल्हा घोड़ी पर सवार था यह भाजपा की तरफ से तैयारी थी। भाजपा ने पूरे कार्यक्रम को बारात का शक्ल देने की पूरी कोशिश की और उसमे वह सफल भी रहे। भाजपाइयों ने भ्रष्टाचार के लिए विधायक पर आरोप लगाते हुए उन्हीं का मुखौटा पहने एक व्यक्ति को घोड़ी पर चढ़ाया और उसे भ्रष्टाचार का दूल्हा साबित किया।
बारात में बैंडबाजे की भी व्यवस्था शानदार थी और बैंडबाजे की धुन पर जमकर बाराती बने भाजपाई नाचते नजर आए। भाजपाइयों ने पूरे आयोजन को पूरी तरह बारात की ही तरह बना दिया था और बारात की ही तरह सभी उत्साहित नजर आए। भाजपाइयों ने भ्रष्टाचार की बारात निकालकर विधायक महापौर के ऊपर भ्रष्टाचार का जमकर आरोप लगाया। भ्रष्टाचार के तरह तरह के आरोपों की फ्लेक्सी बैनर बनाया गया था।
भ्रष्टाचार की बारात में पूर्व भाजपा विधायक श्याम बिहारी जायसवाल भी शामिल हुए। पूर्व विधायक भी बारात में नाचते नजर आए। बारात का मजा पूरे भाजपाइयों ने उठाया हर भाजपाई ने बारात में बराती की भूमिका निभाई और जमकर नाचते वह नजर आए।
इस दौरान भ्रष्टाचार की इस बारात में भाजपा जिला महामंत्री राम लखन सिंह, जिला उपाध्यक्ष जनार्दन साहू, संजय सिंह, श्रीमती रीता आइच, जिला मंत्री अरुणोदय पाण्डेय, पूर्व महापौर डमरु बेहरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप सलूजा, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती इंदु पनेरिया, धनंजय पाण्डेय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुशील सिंह, मंडल अध्यक्ष रघुनंदन यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष खटीक, मुनमुन जैन, अरविंद अग्रवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रानी गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष नासिर खान, वरिष्ठ नेता राधेश्याम अग्रवाल, रामेश्वर पांडेय, महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी, गोमती द्विवेदी, नेता प्रतिपक्ष चिरमिरी संतोष सिंह मनोज जैन, अभय जायसवाल, पार्षद कपिल रजवाड़े, मनोज डे, रूपचंद, तेजनारायण, राहुल केसरवानी, राजू नायक, मिंगू, राजेंद्र दास, सोनू दुबे, कन्हैया कनौजिया, निखिल साहू, संस्कार केसरवानी, रितेश पांडे, प्रफुल्ल मद्धेशिया, राहुल राज, आकाश बधावन, हिमांशु जायसवाल, बितान हलदर, बाबा बघेल, दुर्गा सोनी, रंजीत गौड़, कौशद खान, विक्की गुप्ता, देवेंद्र मौर्य, अनमोल खटिक, वासु सोनकर, रितेश, कुलदीप, विवेक, सौरव बघेल, उमेश पात्रों, रंजन तिर्की, हरिनाथ सिंह, अमित जयसवाल, अंश खटिक, वरिष्ठ कार्यकर्ता संतोष परमार, ओमप्रकाश अग्रवाल, नरेंद्र साहू, श्याम बाबू खटिक, विक्की नाहक, मनदीप गिरी, दीपांकर मोहन्ता, तहसीलदार यादव, चंदन गुप्ता अनीश यादव, मनराज मौर्य, मनेन्द्रगढ़,नागपुर, खड़गवां युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामप्रताप साहू, राहुल जायसवाल, आदित्य अग्रवाल सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।

*————————————*
क्यों निकली भ्रष्टाचार की बारात,आइए जानते हैं :- भाजपाइयों ने चिरमिरी में भ्रष्टाचार की बारात क्यों निकाली आइए जानते हैं, भाजपा का आरोप है की मनेंद्रगढ़ विधायक और उनकी महापौर धर्मपत्नी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं ,स्वेक्षानुदान मद से विधायक के जन्मदिन में बकरा भात खिलाया जा रहा है, शराब के पैसे विधायक महापौर कप प्रतियोगिता कराया जा रहा है, एडवेंचर पार्क बोर्ड तक सीमित है, एस ई सी एल के काम को विधायक अपना काम और उपलब्धि बता रहें हैं, निगम का हाल बेहाल है कर्मचारियों को वेतन के लाले हैं, कबाड़ का अवैध कारोबार संरक्षण प्राप्त है, कोयले का अवैध उत्खनन खुलेआम जारी है, शराब दुकानों में लाखो के शराब घोटाले सामने आ रहे है, सेनेटाइजर घोटाला, कोरोना काल में गरीबों राशन घोटाला, सड़क घोटाला जैसे कई मुद्दों के साथ भाजपा की यह बारात निकाली गई थी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment