बिलासपुर । (वायरलेस न्यूज) *प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त दपूमरे़ मुनव्वर खुर्शीद ने सुरक्षा सम्मेलन में अतिउत्कृष्ट कार्य करने वाले 4 , उत्कृष्ट कार्य पर 6 महानिदेशक प्रशंसा से 2 बल सदस्यों को सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।
आज रेल सुरक्षा बल के प्रधान सह मुख्य सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर ने शनिवार को बुधवारी बाजार स्थित बैरक में सुरक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया था। एक कार्यक्रम में रेल सुरक्षा बल के वर्ष 2019/20 के दौरान रेलवे सुरक्षा बल में अतिउत्कृष्ट कार्य करने वाले *04 बल सदस्य, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 06 बल सदस्य तथा महानिदेशक प्रशंसा से सम्मानित 02 बल सदस्यों को सेवा पदक से सम्मानित किया। इस संबध में रेल सुरक्षा बल आईजी मुख्यालय बिलासपुर जोन से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार पंद्रह जुलाई 23 को प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल मुनव्वर खुर्शीद के द्वारा रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर के अधिकारियों तथा कर्मचारियों का बुधवारी बाजार स्थित बैरक में सुरक्षा सम्मेलन लिया गया, जिसमें उनके द्वारा सभी बल सदस्यों को यात्री संपत्ति और रेलवे संपत्ति की बेहतर सुरक्षा और बचाव के संबंध में उचित दिशा निर्देश दिए उनके द्वारा सभी बल सदस्यों को पूर्ण ईमानदारी से कार्य करने हेतु उचित सुझाव दिया गया। उनके द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी तथा जवानों को उच्च कोटि का अनुशासन तथा फिजिकल फिटनेस मेंटेन करते हुए बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित किया और भविष्य में और अच्छा कार्य करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान द्वारा जवानों का समस्याओं को सुना गया तथा उसका निराकरण भी किया।
आईजी श्री खुर्शीद द्वारा आगे कार्यक्रम मे वर्ष 2019/20 के दौरान रेलवे सुरक्षा बल में अतिउत्कृष्ट कार्य करने वाले *04 बल सदस्य एस के शुक्ला निरीक्षक रेसुब पोस्ट पेंड्रा रोड, एफ आर यादव सहायक उप निरीक्षक रेसुब पोस्ट अनूपपुर , एन के केवट प्रधान आरक्षक रेसुब पोस्ट कोरबा,जे एस हंसदा प्रधान आरक्षक रेसुब पोस्ट पेंड्रा रोड, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 06 बल सदस्य महादेव लाल यादव निरीक्षक रेसुब पोस्ट अनूपपुर , एन एस राव उप निरीक्षक रेसुब व्यस्थापन, एस पात्र प्रधान आरक्षक रेसुब पोस्ट अंबिकापुर, एस आर कवाची प्रधान आरक्षक रेसुब पोस्ट रायगढ़, बी पप्पा राव प्रधान आरक्षक रेसुब पोस्ट अंबिकापुर,कुमारी शहजादी बेगम आरक्षक रेसुब पोस्ट चांपा ,तथा महानिदेशक प्रशंसा से सम्मानित 02 बल सदस्यों जी एल साहू सहायक उप निरीक्षक रेसुब पोस्ट पेंड्रारोड ,लल्लू सिंह प्रधान आरक्षक रेसुब पोस्ट चांपा को सेवा पदक से सम्मानित किया* तथा उनका उत्साहवर्धन किया ।
आईजी द्वारा रेलवे सुरक्षा बल बैरक बिलासपुर का निरीक्षण किया जिसमें जवानों के मेस तथा डाइनिंग हॉल, क्वाटर गार्ड, कोथ,सीपीसी कैंटीन ऑफिसर्स बैरक, डॉग स्क्वाड का निरीक्षण किया तथा निर्माणाधीन महिला बैरक तथा जेसीओ मैच का विजिट किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल भवानी शंकर नाथ तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल दिनेश सिंह तोमर तथा मुख्यालय और डिवीजन के सभी सहायक सुरक्षा आयुक्त, अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

