🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग न्यूज: वन्देभारत ट्रेन में हुई राजनंदगाव के पास पत्थरबाजी की घटना,3 पर हुई कार्यवाही

On: July 15, 2023 6:50 PM

राजनंदगाव (वायरलेस न्यूज) दिनांक-14.07.23 को वंदे भारत ट्रेन में हुयी पत्थरबाजी की घटना के संबंध में निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल राजनंदगांव ने वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री पंकज चुघ के मार्गदर्शन में उक्त घटना में संलिप्त आरोपीयो की धरपकड़ सुनिश्चित करने हेतु एक टीम गठित कर घटना के संबंध में पतासजी की जिसमे उक्त पत्थरबाजी की घटना में शामिल तीन नाबालिको को पकड़ा जिनके द्वारा बताया गया की खेलने-कूंदने के लिए रेल लाईन के किनारे आए थे और एक दूसरे से ट्रेन में पत्थर फेंकने की होड लगा रहे थे और ट्रेन पर निशाना लगा रहे थे। इसी दौरान सफेद रंग की नयी वाली ट्रेन वंदे भारत निकली जिस पर उनके द्वारा पत्थर मारा गया और बाद वहां से पकड़ने के डर से भाग गये थे ।पूछताछ में ट्रेन में पत्थरबाजी की घटना मेंउन्होंने गलती स्वीकार की, तत्पश्चात तीनो किशोरों के अभिभावकों के समक्ष मौके की कार्यवाही कर तीनों किशोरो को अभिभावकों के साथ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनादगांव लाया गया तथा अभिभावकों के समक्ष सभी ने पत्थरबाजी करने की घटना में अपनी गलती स्वीकार की। तीनों नाबालिगों को रेसुब पोस्ट राजनांदगांव में दर्ज अपराध क्रमांक-617/2023 धारा 153 रेल अधिनियम में संलिप्त पाये जाने पर उक्त मामले में संलग्न कर दिनांक 15.07.2023 किशोर न्याय बोर्ड ,राजनांदगांव के समक्ष परिजनों की उपस्थिति में अग्रिम कार्यवाही हेतु पेश किया गया।
साथ ही ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाओ की रोकथाम हेतु क्षेत्राधिकार में रेल लाइन किनारे बस्ती एवम क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाकर समझाइस दी गई एवम इस प्रकार की घटनाओं में रेलवे को होने वाली जान माल की हानि एवं घटना में शामिल होने एवम पकड़े जाने पर रेलवे द्वारा होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में भी बताया गया एवम लोगों को जागरूक किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment