रायगढ़।(वायरलेस न्यूज) रायगढ़ जिले में शुक्रवार की दोपहर हाईटेंशन करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर एक युवक की मौत के बाद शनिवार की दोपहर भाजपा, कांगे्रस सहित मृतक युवक के मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्यालय के सामने चक्काजाम करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी है। चक्काजाम की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने के प्रयास में जुट गई। इस मामले को लेकर कई घंटे तक नोंक झोंक का दौर चलता रहा और कई नेताओं व स्थानीय निवासियों की विद्युत विभाग के अधिकारियों से झडप भी हुई।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 2 बजे जूटमिल थाना क्षेत्र के बाजीराव महरापारा क्षेत्र में विश्वास चर्च के पास गांजा चैका रहने वाला युवक अनिरूद्ध गुप्ता 30 साल जूटमिल क्षेत्र में किसी मेडिकल में दवाई पहुंचाने निकला हुआ था युवक जब नेहा आफसेट के पास पहुंचा ही था कि एक पीपल का डंगाल टूट कर हाईटेंशन तार पर गिरा जिसके बाद तार में शार्ट सर्किट होते हुए विद्युत प्रवाहित तार अनिरूद्ध गुप्ता के उपर गिर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया था।
शनिवार को पोस्टमार्टम उपरांत कयाघाट में मृतक युवक का दाह संस्कार किया गया और उसके बाद भाजपा, कांगे्रस के अलावा मृतक युवक के मोहल्लेवासियों ने सीधे विद्युत विभाग कार्यालय का रूख किया जहां उन्होंने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्यालय के सामने चक्काजाम करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विद्युत की लापरवाही की वजह से एक युवक की जान गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मृतक युवक घर का एकमात्र कमाउ सदस्य था इस लिहाज से वे चाहते हैं कि मृतक के परिजनों को 50 लाख रूपये मुआवजा राशि दिया जाए एवं उसकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

