प्रिंसिपल व शिक्षिका ने तोड़ा एडमिशन लेने गई छात्रा का मनोबल
छात्रा से कहा..”तू नहीं कर पाएगी पास, फेल हो जायेगी
रायगढ़। आदिवासी छात्रा नंदिनी सिदार के साथ प्रिंसिपल और टीचर द्वारा उसका मनोबल तोड़कर उसे एडमिशन नहीं दिए जाने का मामला सामने आया है। मामला खरसिया के लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है। जहां पर पुरानी बस्ती निवासी छात्रा नंदिनी सीदार 11 वी में बायोलॉजी के सब्जेक्ट से एडमिशन लेकर डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा करना चाहती थी जिसके लिए वो स्कूल एडमिशन लेने पहुंची जहां छात्रा के बताए अनुसार इसके साथ बदसलूकी की गई व लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के प्रिंसिपल एवं विज्ञान के शिक्षक द्वारा उसे फेल हो जाएगी तू नही कर पाएंगी ऐसा कहकर उसके मनोबल को तोड़कर उसका एडमिशन नहीं लेंगे कहकर भागा दिया गया, वहीं छात्रा का कहना है कि जबकि उससे कम परसेंटेज वाले स्टूडेंट्स को एडमिशन दिया गयाउससे जानबूझकर कड़े सवाल किए गए जिसका जवाब वो नही दे सकी। डरी सहमी सी बच्ची को कई बार प्रताड़ित कर के वापस भेज दिया गया। इस तरह के कड़े व्यवहार से दुखी छात्रा अब स्कूल में एडमिशन लेने से डर रही है कि आगे चलकर उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाए ,बच्ची की मां के बताए अनुसार बच्ची इतनी दुखी है की वो खाना भी सही ढंग से नहीं खा रही है। जहां एक तरफ बेटी को शासन द्वारा आगे बढ़ाने को प्रोत्साहित किया जाता है वही दूसरी तरफ ऐसे शिक्षकों द्वारा बेटियो को हतोत्साहित किया जा रहा है। वहीं इस मामले पर कार्रवाई के संबंध में हमारे संवाददाता ने जब जिला शिक्षा अधिकारी से फोन पर चर्चा करनी चाही तो उनका फोन नही उठ सका।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

