गांजा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त,
03 गांजा तस्कर गिरफ्तार,
गिरफ्तार आरोपीगण का नाम
(1) महबूब खान पिता श्री जुम्मन खान उम्र 38 वर्ष सा. हाईस्कूलपारा सरभोका, थाना पटना
(2) गोलू यादव पिता स्व. सुरेन्द्र सिंह यादव उम्र 32 वर्ष सा. मण्डलपारा, थाना बैकुण्ठपुर
(3) राजलाल उर्फ संतोष दास पिता अमर दास उम्र 25 वर्ष सा. जूनापारा सरभोका, थाना पटना
आरोपियों से जप्त मादक पदार्थ गांजा एवं घटना में प्रयुक्त वाहन
–
मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 67 किलो ग्राम, कीमत लगभग 13,40,000/-रूपये,
एवं 01 कार कीमत लगभग 7,00,000/- रूपये तथा मोबाइल कीमत करीब 40,000 /- रूपये,
कुल कीमती 20,80,000/ रूपये ।
पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कोरिया श्री त्रिलोक बंसल (भापुसे.), अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनु० अधि० बैकुण्ठपुर श्रीमती कविता ठाकुर के दिशा
निर्देश पर जिला क्षेत्र में अवैध मादक मादक पदार्थ गांजा, कबाड़, आबकारी अधिनियम एवं जुआ
सट्टा के कारोबार करने वालों पर अंकुश लगाने के निर्देश पर दिनाँक 17.07.2023 को मुखबीर
सूचना मिली कि एक सफेद रंग का कार नंबर सी0जी0 – 10 / ए0आर0 / 8126 में अवैध रूप से
स्वापक औषधि तथा मनःप्रभावी पदार्थ गांजा रामानुजनगर तरफ से आ रहा है, सूचना पर तत्काल
टीम बनाकर शासकीय वाहन क्रमांक सी0जी0 – 03 /5911 में लेकर मुखबीर के बताए स्थान ग्राम
कुडेली मोड़ के पास पहुंचे, कुछ समय इंतजार करने के बाद रामानुजनगर तरफ से एक सफेद कार
क्रमांक सी०जी०- 10 / ए0आर0 / 8126 आता हुआ दिखा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। वाहन में
(1) महबूब खान निवासी सरभोका (2) गोलू यादव निवासी मण्डलपारा बैकुण्ठपुर ( 3 ) राजलाल उर्फ
संतोष दास निवासी जूनापारा सरभोका मिले, जिनके कब्जे से 1. एक सफेद प्लास्टिक बोरी में भुरे
रंग के टेप में लपेटा हुआ गांजा पैकेट – 19 पैकेट तथा एक काला बैग में 03 पैकेट गांजा 2. एक
बैग में 12 पैकेट गांजा 3. एक प्लास्टिक बोरी में 15 पैकेट गांजा सभी जप्त गांजा का पैकेट भुरे
रंग के टेप में लपेटा हुआ है। कुल मादक पदार्थ गांजा 67 किलो ग्राम, कीमती लगभग
13,40,000 / रूपये, एवं 01 कार की कीमत – 7,00000/- रूपये तथा मोबाइल कीमत करीब
40,000/रूपये, कुल कीमत 20,80,000 / रूपये को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है
जिन्हें आज दिनाँक 18.07.2023 को मान्नीय न्यायालय पेश किया जायेगा। उक्त कार्यवाही में स.उ.
नि. लवांग सिंह, रघुनाथ राम भगत, प्र. आर. नवीन दत्त तिवारी, प्र. आर. नवीन साहू, प्र. आर. अरविंद
कौल, आर. रामायण सिंह, आर. सजल जायसवाल, आर. अजित राजवाडे, आर. संदीप साय, आर.
राजेश्वर साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

