🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग न्यूज:वंदेभारत में पत्थरबाजी करने के आरोप में 7 नाबालिको को भाटापारा/तिल्दा आरपीएफ ने अंततः पकड़ने में कामयाबी पाई

On: July 18, 2023 1:01 PM

भाटापारा/तिल्दा (वायरलेस न्यूज) 14.07.2023 को गाड़ी संख्या 20826 नागपुर बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में तिल्दा स्टेशन के बाद पत्थर फेंकने की घटना से वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच नंबर C3 के 50,51, 52 सीट नंबर के बगल वाले कांच की खिड़की क्षतिग्रस्त हुई थी इस घटना की जांच करने पर घटना की पुष्टि हुई और रेल पर यात्रा करने वालो की जान को आसन्न खतरा उत्पन्न किया जाना पाया गया अतः रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा में अपराध क्रमांक 2036/23 धारा 153 रेल अधिनियम दिनांक 14.07.2023 पंजीबद्ध किया गया था आर पी एफ वरिष्ट अधिकारीयों के मार्ग दर्शन में निरिक्षक आर एस मिश्रा भाटापारा तथा उपनिरीक्षक डी के शास्त्री तिल्दा के द्वारा मामले के आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही थी|

इसी पतासाजी और सुरागरसी के अंतर्गत सीसीटीवी के फुटेज और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 18.07.2023 को 7 नाबालिक को तिल्दा बस्ती से पकड़ा गया एवं पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि दिनांक 14.07.2023 को शाम के समय वे सभी लोग गुलेल लेकर कबूतर मारने के लिए साथ साथ तिल्दा रेलवे पूर्वी यार्ड के आस पास घूम रहे थे और किसी से यह सुने थे कि वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थर लगने से सायरन की आवाज बजती है इस अंदेशे से सभी लोगों ने पत्थर उठा लिया और वंदे भारत के गुजरने के समय तकरीबन 18:31 बजे उस पर पत्थर फेंके जिसमें से एक पत्थर C3 कोच के सीट नंबर 50 51 52 के बाजू वाली खिड़की पर लगा उसकी आवाज सुनकर सभी नाबालिक वहां से भाग गए थे आज दिनांक 18.07.2023 को सभी विधि का उल्लंघन करने वाले 7 बालकों को विधिवत कार्यवाही करते हुए रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा के अपराध क्रमांक 2036/23 धारा 153 रेल अधिनियम दिनाँक 14.07.2023 के मामले में गिरफ्तार किया गया एवं माननीय किशोर न्याय बोर्ड माना रायपुर छ ग में प्रस्तुत किया गया है l

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment