रेसुब की विशेष टीम ने रायपुर स्टेशन में छापा मारकर हजारों की पांच मोबाइल के साथ एक शातिर चोर पकड़ा
रायपुर वायरलेस न्यूज। रायपुर आरपी एफ के पोस्ट प्रभारी की सक्रियता से रेसुब की टीम ने रेल्वे स्टेशन से हजारों के पांच मोबाइल के साथ एक शातिर चोर को पकड़ने में शानदार कामयाबी हासिल की है। इस संबंध में रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी मनोरंजन मुखर्जी ने मीडिया को बताया कि मंगलवार 18 जुलाई 23 को मण्डल सुरक्षा आयुक्त संजय गुप्ता के निर्देशन में पोस्ट प्रभारी रायपुर के नेतृत्व में मंडल टास्क टीम प्रभारी साथ में -03 बल सदस्यों व जीआरपी थाना रायपुर के अधिकारी व हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर सूचना पर सीसीटीवी फुटेज में दिखे हुलिया का एक व्यक्ति को समय 10.50 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन सिटी बस स्टैंड के पास चोरी का मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया, पूछ ताछ करने पर अपना नाम पता दीपक कुमार देवांगन पिता बोधराम देवांगन उम्र 24 वर्ष, साकिन ग्राम खरमोरा वार्ड नं 31, बजरंगबली चौक के पास, थाना रामपुर जिला कोरबा (छ ग) का रहने वाला बताया, उसके पास 05 नग मोबाइल फोन मिला, जिसे रायपुर रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर , पूछताछ केंद्र और प्लेट फार्म नं 01से यात्रियों का मोबाइल फोन कुछ दिन पहले चोरी करना स्वीकार किया उसके पास से 05 नग मोबाइल फोन मिला
वन प्लस 7 ब्लू रंग कीमती 37000/ रुपया,विवो Y 20 मॉडल V 2029,ब्लू रंग, कीमती 16000/ रुपया,विवो Y 11 मॉडल 1906 , पिंक रंग कीमती 10,000/,Realme मॉडल C 2 ब्लू रंग, कीमती 7000/ रुपया, सैमसंग गैलक्सी मॉडल M 31नीला रंग का कीमती 15000/ रुपया का ,कुल 05 नग मोबाइल फोन मिला जप्त संपति मोबाइल की कुल कीमत 85000/( पचासी हजार रुपया मात्र) आरोपी के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर जीआरपी थाना रायपुर पकड़कर लाया गया जीआरपी थाना रायपुर मे उक्त आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 16/2023 धारा 41(1+4) सीआरपीसी, 379 आईपीसी दिनांक 18.07.23 का मामला पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 16, 202620 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित करने संबंधी पत्र फर्जी,जांच एवं कार्रवाई के निर्देश
बिलासपुरNovember 16, 202616 से 30 नवंबर तक चलेगा ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ अभियानहोटल, ढाबे, रेस्टोरेंट से लेकर स्ट्रीट फूड ठेलों तक होगी जांच, अमानक रंग और गंदगी मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकट लाल अग्रवाल ने मनाया जन्मदिन निवास पर जुटे भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक; भजन मंडली की संगीतमय प्रस्तुति ने बांधा समां
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 15, 2026गुरु पर्व पर 18 से 24 नवंबर तक निकलेगी प्रभात फेरी, सुबह 5 बजे होगा शुभारंभ,धन गुरु नानक दरबार में समाज प्रमुखों एवं पंचायत पदाधिकारियों की बैठक, प्रभात फेरी को सफल बनाने सभी ने दिया सहयोग का भरोसा

