*जिला भाजपा अध्यक्ष ने विधायक से पूछा बताए क्यों मेकाहारा में शुरू नही हो सका बर्न यूनिट*
रायगढ़:- (वायरलेस न्यूज)जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने स्थानीय विधायक प्रकाश नायक को निष्क्रिय विधायक बताते हुए कहा उनकी निष्क्रियता की वजह से जिले के एकमात्र सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पताल में झुलसे हुए मरीजों के लिए बर्न यूनिट शुरू नही हो पाया है। बढ़ते औद्योगिकरण की वजह से जिले में औद्योगिक दुर्घटनाएं तेजी से बढ़ी है। जलने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ी है। मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद बर्न यूनिट की सुविधा का अभाव जिले के कांग्रेसी विधायको एवम मंत्री की काबलियत पर सवालिया निशान है। झुलसे हुए मरीजो को निजी अस्पतालों में उपचार कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है। बहुत से ऐसे भी प्रकरण है जिनके आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों ने अव्यवस्था में घिरे जिला अस्पताल में इलाज करवाते-करवाते दम तोड़ दिया। उमेश अग्रवाल ने कहा मेडिकल कॉलेज भाजपा शासन की देन है उसके बावजूद कांग्रेस सरकार बेहतर सुविधा मुहैया नही करवा पा रही। मेडिकल कॉलेज की सुविधा शुरू होने के बावजूद मरीजों को राजधानी की दौड़ लगाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। गरीब मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज की सुविधा सफेद हाथी साबित हो रही है। जिले की जनता कांग्रेस को वोट देने की सजा भुगत रही हैं
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

