पैर पसार रही महामारी पर विधायक रजनीश के तीखे प्रहार
बिलासपुर।(वायरलेस न्यूज) महामारी धीरे धीरे जिले में अपना पैर पसार रही है नगर क्षेत्र से शुरू होकर गांवो का रुख लेने लगी है दिन ब दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ते ही जा रही है इससे कारगर ढंग से निपटने के लिए शासन के पास कोई रोड मैप नहीं है और प्रदेश के मुखिया उनके मंत्री सत्ता के रसास्वादन में आत्ममुग्ध है जिले में तेजी से फेल रही महामारी पर चिंता व्यक्त करते हुए बेलतारा विधायक रजनीश कुमार सिंह ने शासन की उदासीनता को लेकर यह बात कही
विगत कुछ हफ्ते भर से डायरिया ने बेलतरा विधानसभा के कुछ निगम क्षेत्र में अपना कहर बरपाया हुआ है जिसमे अबतक २ लोगो की मृत्यु हो गई और लगभग आधे सैकड़ा से अधिक लोग गंभीर रूप से संक्रमण का शिकार हुए हैं यही नहीं सनैह सनैह शहर क्षेत्र को आई फ्लू भी अपने गिरफ्त में ले रही है ताजा प्राप्त जानकारी के अनुसार इन संक्रमणों ने मस्तूरी क्षैत्र के कुछ गांवों में भी अपना प्रभाव दिखलाना शुरू कर दिया है ऐसी दशा में शासन की अकर्मण्यता को लेकर एक जन जागरूकता कार्यक्रम में विधायक रजनीश ने राज्य सरकार के स्वास्थय प्रबंधन को निशाना बनाते हुए तल्ख टिप्पणी की उन्होंने कहा कि डायरिया जैसे महामारी की भयावहता को आज हमने दशकों बाद महसूस किया है कभी यह बीते समय की बात थी परंतु इस महामारी ने सरकार के स्वास्थ्य प्रबंधन का पोल खोल कर ही रख दिया पूरे प्रदेश में पिछले 5 वर्षों में 39267 बच्चों की मौत हो गई छत्तीसगढ़ में कुपोषित बच्चों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है कुपोषण दर में 20% की वृद्दि हुई है जो जुलाई 2021 में प्राप्त आंकड़ों के आधार पर 4% की दर से बढ़ रही है प्रदेश में 67.2%0 महिला एनिमिक है कोरोना मैनेजमेंट में यह सरकार विफल रही है कुल मिला कर इस सरकार ने प्रदेश की जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

