🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बिलासपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में रेत माफिया सक्रिय, बस्तर से लेकर सरगुजा तक इनका बोलबाला : नारायण चंदेल बिलासपुर नगर निगम में कमीशन और करप्शन का खेल: अमर अग्रवाल

On: July 24, 2023 4:12 PM

बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) अरपा जीवनदायिनी का मुद्दा विधानसभा में भी उठाया गया लेकिन इसके बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया और इसका सीना छलनी कर दिया गया।

नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल ने आज यहॉ भाजपा द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में उक्त विचार व्यक्त किए। रेत माफियाओं की वजह से अरपा में जगह-जगह कुंए बन गये है जिनमें डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। जिन रेत माफियाओं की वजह से सेंदरी में तीन बच्चियों की मौत हो गई, उन्हें चाहे वह कोई भी हो गिरफ्तार कर जेल भेज देना चाहिए। उनकी जगह घर नहीं जेल में होनी चाहिए। बिलासपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में रेत माफिया सक्रिय है बस्तर से लेकर सरगुजा तक इनका बोलबाला है। कांग्रेस नेता रेत से तेल निकाल रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास खनिज विभाग है इनके बावजूद सब कुछ जानते हुए वह मौन है। इससे लगाता है कि इन सभी अवैध कार्यो में उनकी सहमति है।
श्री चंदेल ने कहा कि बिलासपुर के विकास के लिए पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के नाम हजारों करोड़ दिलाया था, लेकिन इस राशि का सदुपयोग नहीं कर दुरूपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर नगर निगम में कमीशन और करप्शन का खेल चल रहा है। नगर निगम शहर के लोगो को शुद्ध पेयजल नहीं पिला रहा है। प्रदूषित पेयजल पिलाने की वजह से लोग डायरिया से प्रभावित हो रहे है, मौतें भी हुई है। जल समस्या को लेकर विधायक मौन है। मेयर भी कुछ नहीं कर पाते। विधायक से कहते है तो बोलते है कि मेरी तो कुछ चलती नहीं। जनता उनके पास समस्या लेकर जाती है तो वे उन्हें अपनी समस्या बता देते है कि उनकी तो चलती नहीं। हमें ऐसे रोन्हें विधायक की जरूरत नहीं है। हमें उनसे छुट्टी पाना है। इसी प्रकार महापौर भी कहते है कि मुख्यमंत्री के पास आवेदन लेकर जाते है तो वे ध्यान नहीं देते। मेरी तो कोई पुछारी नहीं है। ऐसे है हमारे जनप्रतिनिधि तो जनता किसके पास जाये और उनकी कौन सुनेगा।
उन्होंने कहा कि कोयला, राशन, जमीन, शराब घोटाल हो रहा है अब गोबर घोटाला भी हो गया। 229 करोड़ रूपये की गोबर खरीदी की गई तब हमने पूछा कहा रखा है 229 करोड़ का गोबर, तब कह दिया गया कि पानी में बह गया। उन्होंने कहा कि इस सरकार के रहते लूट खसोट, हत्या, भूमाफिया, रेत माफिया, शराब माफियाओं का आतंक बढ़ा है। प्रशासन का राजनीतिकरण और राजनीतिकरण का अपराधिकरण होने लगा है। पीएससी (लोक सेवा आयोग) में इसके अध्यक्ष के 8 रिश्तेदारों का चयन हो गया। लाखों युवाओं के साथ पीएससी परीक्षा के नाम पर मजाक कर उन्हें छला गया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि विगत साढ़े चार वर्षो के कांग्रेस शासन के कार्यकाल के दौरान अरपा मे अवैध रेत उत्खन्न की वजह से 17 मौते हुई है। अरपा की दुर्दशा करने में इन्होंने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। अरपा के अस्तित्व को ही समाप्त करने में लगे हुए है। नोचना लूटना खसोटना ये उनकी जन्मजात आदत है। अरपा के सीने को अवैध रेत उत्खन्न कर छलनी कर दिया गया है व खून के आंसू बहॉ रही है। अरपा के रेत माफियाओं द्वारा खोदे गये कुंए में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई जिनकी वजह से मौत हुई वह खुले आम घुम रहे है। ऐसे लोगों के विरूद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल में डालना चाहिए। आज 12 दिन हो गये कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदूषित पेयजल के कारण 10 लोगों की मौत हो गई। मौत होने के बाद पाइप बदला जा रहा है, जबकि यह कार्य समय से पूर्व कर लिया जाना चाहिए था। 40 वर्ष पुरानी पाइप लाइन बिछी हुई है इसे बदला जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन करने वालो के साथ कांग्रेस के दोनो गुटों की सांठगांठ है, और ये दोनो गुट ही शहर की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार है। विधायक बेचारा लाचार और विवश है महापौर की भी यही स्थिति है लोगों की समस्याओं का समाधान इनके पास नहीं है। खुद ही अपनी विवशता लोगो से बताते फिरते है। हम तो इन्हें कहते है कि हमारे कुनबे में आ जाओ आपको वहॉ नहीं तो यहॉ सम्मान मिलेगा। स्मार्ट सिटी फंड का दुरूपयोग किया गया केवल रंगाई पोतोई चित्रकारी में पैसा खर्च किया जा रहा है। दो करोड़ रूपये गुमटियों के लिए आई थी उसे भी बरबाद कर दिया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में पूजा विधानी, किशोर राय, जयश्री चौकसे, दाउ शुक्ला, राजेश सिंह, शैलेन्द्र यादव ने धरने को संबोधित किया। धरने का संचालन मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने किया।
धरना में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल जी, जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, पूजा विधानी, जयश्री चौकसे, मनीष अग्रवाल, अमरजीत सिंह दुआ, अशोक विधानी, निखिल केशरवानी, मण्डल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, चंद्रप्रकाश मिश्रा, उदय मजुमदार, संदीप दास, महामंत्री अमित चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण कश्यप, नारायण गोस्वामी, अमित तिवारी, श्रीकांत सहारे, कमल कौशिक, वल्लभ राव, शेखर पाल, शोभा कश्यप, चंदना गोस्वामी, प्रवीण तिवारी, सुनीता मानिकपुरी, डी.के. साहू, हरि गुरूंग, प्रकाश यादव, दीपक सिंह, दाऊ शुक्ला, श्रद्धा जैन, रमेश जायसवाल, आलोक दुआ, राजेश पाण्डेय, अभिजीत मित्रा, रौशन सिंह, रोहित मिश्रा, मोनु रजक, वैभव गुप्ता, आशीष तिवारी, दुर्गा सोनी, बबलु पमनानी, रंगा नादम, मनोज मिश्रा, रजनी यादव, लोकेश्वरी राठौर, पुष्पा तिवारी, गुड्डा पाण्डेय, प्रकाश दुबे, कैलाश गुप्ता आदि बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment